Tiki App Par LIVE Kaise Aaye 2022 टिकी पर लाइव ऑप्शन कैसे मिलेगा?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
नमस्कार दोस्तों! क्या आप भी Tiki ऐप पर वीडियो बनाते हैं। लेकिन आपको अभी तक अपने टिकी अकाउंट पर Live का फीचर नही मिला हैं। इसलिए आप जानना चाहते हैं। कि Tiki App Par Live Kaise Aaye या Tiki App Par Live Ka Option Kaise Milega. तो यह लेख आपके बहुत काम आएगा। आप टिकी पर लाइव कैसे ले सकते हैं, यहाँ विस्तार से बताया हैं।

जिससे आप भी आसानी से अपने Tiki ID पर लाइव फीचर ले पाएंगे। और आपको Live का ऑप्शन मिल गया हैं। तो टिकी पर Live स्ट्रीमिंग करना सीख जाएंगे। इसलिए पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

Tiki App Par Live Kaise Aaye
Tiki App Par Live Kaise Aaye 2022


Tiki App पर बहुत से क्रिएटर्स High Quility में अच्छे अच्छे शॉर्ट वीडियो बनाते हैं। और इसके बदले में वे Tiki ऐप से पैसे कमाना चाहते हैं। Tiki ऐप में LIVE एक Monetization यानी पैसे कमाने वाला फीचर हैं। जिसके जरिए टिकी वीडियो क्रिएटर Tiki App पर Live आकर अपने फैंस (Followers) से बात करते हैं। Tiki पर Live के दौरान Fans अपने पसंदीदा वीडियो क्रिएटर को Star देते हैं।

यह स्टार उस टिकी वीडियो क्रिएटर के वॉलेट में जमा होता हैं। और इन Star के बदले टिकी ऐप से उस क्रिएटर को पैसे मिलते हैं। आप अपने टिकी अकाउंट पर Live Feature Enable करना चाहते हैं। तो यह लाइव फ़ीचर ऑन करने के सभी तरीके बताऊंगा। और टिकी Live से जुड़े सवालों का जवाब दूंगा।

Tiki App पर Live का ऑप्शन 2 तरीको से मिलता हैं। आप अपने टिकी अकाउंट पर इनमें से कोई भी तरीका अप्लाई करके लाइव फीचर ले सकते हैं। वे तरीके हैं।

1. Tiki App के द्वारा
2. एजेंसी के माध्यम से

इन दोनों तरीकों के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं। तो चलिए Tiki App Par Live Kaise Aaye और Tiki Live कैसे मिलता हैं जानते हैं।



 🔎Table Of Contents





Tiki App Par Live Ka Option Kaise Laye


आप अपने टिकी अकाउंट पर लाइव फीचर 2 तरीको से ले सकते हैं। यह पहला तरीका हैं। जिसमे आप Tiki App के कुछ Criteria (मानदंड) को पूरा करते हैं। तो टिकी ऐप आपके अकाउंट पर स्वयं Live फीचर एक्टिव कर देता हैं। तो चलिए जानते हैं, टिकी ऐप पर Live फीचर लेने का क्राइटेरिया क्या हैं। जिसे पूरा करने से आपको Live का ऑप्शन मिलेगा। 

1. आपका अकाउंट Genuine यानी रियल होना चाहिए। 

2. अपने टिकी अकाउंट पर Regular वीडियो अपलोड करें। सभी वीडियो Orginal होना चाहिए।

3. आपके किसी भी वीडियो में Violation नही होना चाहिये।

4. Invalid वीडियो यानी 15 सेकंड से कम का वीडियो अपलोड ना करें।

5. आपके टिकी अकाउंट पर Grey V वेरिफिकेशन Badge होना चाहिए।


आप टिकी के इन नियमों को पूर्ण करते हैं, और Tiki Content Guidelines को ध्यान में रखकर टिकी वीडियो बनाते हैं। तो टिकी ऐप आपको Live का फीचर अवश्य प्रदान करेगा। आप अपने Tiki ID पर Grey V बैज अवश्य प्राप्त करें। क्योंकि यह Verification Badge मिलते ही टिकी आपके अकाउंट पर Live और Star का ऑप्शन चालू कर देता हैं।


NOTE :- जरा रुकिए! अगर आपके टिकी अकाउंट पर Grey V नही हैं। तो White V पर भी आप टिकी ऐप से Live Streming का ऑप्शन प्राप्त कर सकते हो। लेकिन इसके लिए आपके टिकी अकाउंट पर 10 हजार (10K) से ज्यादा फॉलोअर्स होना चाहिए। साथ ही ऊपर बताये गए Grey V को छोड़कर सभी Criteria को फॉलो करें।



एजेंसी के द्वारा Tiki App पर Live का ऑप्शन कैसे मिलेगा


यह टिकी अकाउंट पर Live ऑप्शन प्राप्त करने का दूसरा तरीका हैं। Tiki App के बहुत से Official एजेंसी हैं। जो टिकी क्रिएटर्स को Live का फीचर प्रोवाइड कराती हैं। आपने अपने टिकी अकाउंट पर वेरिफिकेशन को पूरा करके Verified User (यानी Reality Creator) बन गए हैं। या आपके टिकी अकाउंट पर White V का Badge हैं। तो भी आप एजेंसी के द्वारा Live का ऑप्शन ले सकते हैं।


एजेंसी से Tiki Live लेने के फायदे

एजेंसी के माध्यम से आप अपने टिकी अकाउंट पर लाइव का फीचर चालू कराते हैं। तो इसके आपको बहुत से फायदे मिलते हैं। जो ये हैं :

1. आपके टिकी अकाउंट पर White V हो, या चाहे Verified User का वेरिफिकेशन टिक लगा हो। एजेंसी का फॉर्म भरने पर आसानी से Live मिल जाता हैं। 

2. आपको वॉलेट का ऑप्शन मिल जाता हैं। जिससे आप लाइव स्ट्रीमिंग का जरिए कमाए गए Stars यानी T-Coins को निकालने योग्य हो जाते हैं।

3. आप टिकी ऐप पर Live आकर जितना भी स्टार कमाते हैं। उन Stars का पैसा तो आपको मिलता ही हैं। लेकिन अगर आप कुछ कन्डीशन को ध्यान में रखकर एक Target T-Coins(Stars) तक स्टार्स Earn करते हैं। तो इन स्टार्स के पैसे के साथ साथ एजेंसी की तरफ से आपको कुछ Bonus का पैसा भी मिलता हैं। ये Tiki Live Policy में टिकी ऐप द्वारा बताया गया हैं।




Tiki Live Policy क्या हैं?

आपको टिकी ऐप पर किसी Target T-Coins(Coins) के लिए कितने स्टार्स Earn करने पर एजेंसी द्वारा आपको कितना बोनस मिलेगा आदि। आप यहाँ फोटो में देख सकते हैं।

Tiki Live Policy

इस Live Policy फोटो में बताया गया है कि अगर आप Level D, Target T-Coins(Stars) 10,000 , एक महीना में कम से कम 10 दिनों तथा 1 महीना में कम से कम 20 लाइव घंटो को कम्पलीट करते हैं। तो आपको इस 10,000 T-Coins(Coins) का कमीशन $20 यानी लगभग 1640 रुपये मिलेंगे। 

साथ ही एजेंसी की तरफ से आपको बोनस Basic Commission $11 यानी लगभग 902 रुपये मिलेंगे। आखिर में Agency Commission दिया गया हैं। जो $3 (लगभग 246 रुपये) हैं। आपको जिस एजेंसी से Live फीचर मिला हैं, यह पैसा उस एजेंसी को मिलेगा। 

इसी तरह से आप Live Policy फोटो में अन्य Level और उसके Target T-Coins(Stars) आदि को देखकर समझ सकते हैं। वर्तमान में 1 डॉलर = 82 रुपये (लगभग) हैं।



Tiki Live Policy की ध्यान देने योग्य बातें:

1. आप टिकी के Live Policy में बताये गए किसी Target T-Coins(Stars) को प्राप्त करना चाहते हैं। तो उन टारगेट में केवल वही T-Coins (Stars) गिने जाएंगे। जिसे आपने Live स्ट्रीमिंग में Earn किया हैं। आपके टिकी Short Videos के स्टार्स को Target T-Coins(Stars) में नही गिना जाएगा।

2. आप जब भी किसी दिन Tiki App पर Live आये, तो कम से कम 30 मिनट से ज्यादा लाइव करें। तभी आपका उस दिन का Live वैलिड होगा।

3. आपके द्वारा Earn किये गए 500 T-Coins(Stars) पर आपको 1 Dollar यानी लगभग 82 रुपये मिलेंगे।




एजेंसी के द्वारा टिकी अकाउंट पर Live ऑप्शन लेने का नियम क्या हैं?


आप चाहे किस भी एजेंसी के माध्यम से अपने टिकी अकाउंट पर लाइव ऑप्शन प्राप्त करना चाहते हो। सभी Agency के कुछ Rule हैं। जिसे फॉलो करके आप Live ले सकते हैं। ये नियम हैं:

1. आपके टिकी अकाउंट पर कम से कम 2 वीडियो अपलोड होने चाहिए। जिसमें आपने अपना टैलेंट (जैसे :- लिपसिंक, डांस, कॉमेडी आदि) दिखाया हो। ये वीडियो High Quility में हो।

2. अपने टिकी ऐप के कैमरे से एक Introduction वीडियो बनाए। जिसमे आप अपना नाम, अपना परिचय, अपना टैलेंट और एजेंसी का नाम बताएं। और वीडियो के Cover में एजेंसी का नाम लिखें।

3. Introduction वीडियो को अपने टिकी अकाउंट पर पोस्ट करें। 

4. Live का फीचर लेने के लिए एजेंसी का फॉर्म भरे। और फॉर्म में सही सही जानकारी दे।




Tiki Live फॉर्म कैसे भरें?


एजेंसी के माध्यम से अपने टिकी अकाउंट पर Live फीचर लेने के लिए आपको उस एजेंसी का फॉर्म भरना होता हैं। यूट्यूब पर आपको बहुत से Tiki अकाउंट पर Live दिलाने वाले एजेंसी के वीडियो मिलेंगे। सभी एजेंसी के फॉर्म अलग अलग होते हैं, लेकिन सभी मे कुछ बेसिक जानकारी आपको भरना होता हैं, जिनमे से ये हैं।

1. Name :- अपने आधार कार्ड या पैन कार्ड में लिखा रियल नाम डालें।

2. Gender :- इसमें आप अपना लिंग Male (पुरुष), Female (महिला), Other (अन्य) चुनें।

3. Age :- अपनी उम्र लिखे। यदि आपका उम्र 18 वर्ष से ज्यादा हो। तो बढ़िया रहता हैं।

4. Tiki ID :- इसमें आप अपने टिकी अकाउंट का यूज़रनेम डाले।

5. Tiki Profile Link :- यहाँ आपको अपने Tiki प्रोफाइल का लिंक डालना हैं। अपने टिकी अकाउंट का लिंक कॉपी करने के लिए प्रोफाइल में जाकर थ्री लाइन पर क्लिक करके सबसे ऊपर Share profile पर क्लिक करें। अब नीचे Copy link पर क्लिक करें। यह लिंक फॉर्म में डालें।

6. Verification Status :- टिकी अकाउंट पर 4 तरह के वेरिफिकेशन बैज होते हैं। जिसमे Reality Creator, White V, Grey V और Blue V हैं। आपके अकाउंट पर जो भी बैज (Tick) हैं, वह चुनें।

7. Your Talent :- आप टिकी अकाउंट पर किस तरह की वीडियो बनाते हैं। यानी आपके वीडियो की केटेगरी (जैसे :- लिपसिंक, डांसिंग, कॉमेडी आदि) क्या हैं। वह डालें।

8. Instagram Profile Link :- अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल का लिंक डालें। इंस्टाग्राम प्रोफाइल का लिंक निकालने का तरीका आप इस लेख "इंस्टाग्राम प्रोफाइल लिंक कैसे निकालें" में सीख सकते हैं।

9. Instagram Followers :- आपके इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स हैं। उसकी संख्या डालें।

10. Other Live Streaming Platform :- आप पहले कभी भी किसी प्लेटफार्म पर लाइव स्ट्रीमिंग कर चुके हैं। तो उस प्लेटफार्म का नाम डालें।


एजेंसी के फॉर्म में यह सभी जानकारी सही सही भरकर नीचे Submit बटन पर क्लिक करें। आपका अकाउंट लाइव के लिए अप्लाई हो जाएगा। अब एजेंसी आपके फॉर्म का वेरिफिकेशन करके आपको कुछ दिनों में Live ऑप्शन प्रोवाइड करा देगी।




Tiki App Par LIVE Kaise Aaye


Tiki App पर आपको Live का ऑप्शन मिल गया हैं। तो अब आप पहली बार Tiki App पर लाइव कैसे आ सकते हैं। Tiki पर लाइव जाने का तरीका बहुत आसान हैं। यहाँ मैं स्टेप बाय स्टेप बात रहा हूँ। इसलिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

1. Tiki App को ओपन करके (+) प्लस के आइकॉन पर क्लिक करें।



2. अब आप नीचे Video के बगल में LIVE के ऑप्शन चुनें।

3. फिर अपने ऑडियंस को आकर्षित करने के लिए ऊपर में Cover Photo पर क्लिक करके गैलरी में कोई अट्रेक्टिव फोटो चुनें और Save पर क्लिक करें।

4. इसके बाद कवर फोटो के बगल में लाइव के लिए अच्छा सा Title लिखे।

5. अब आप यदि Live में किसी फिल्टर का यूज करने चाहते हैं, तो नीचे Beauty पर क्लिक करके फिल्टर चुन लें।

6. अंत मे नीचे GO LIVE के बटन पर क्लिक करें।

इतना करने के बाद आपके Tiki अकाउंट पर LIVE स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगा। अब आपके ऑडियंस आपसे Live जुड़ने लगेंगे। आप अपने टिकी फैंस से बाते कर सकते हैं।



Tiki App पर Live स्ट्रीमिंग बंद कैसे करें


आपने टिकी पर लाइव स्ट्रीम करते हुए बहुत समय हो गया इसलिए आप लाइव को बंद करना चाहते है। तो इसके लिए आप Live में आपने स्क्रीन पर ऊपर × क्रॉस पर क्लिक करें। फिर Quit Live? का मैसेज दिखाई देगा। इसके नीचे Confirm पर क्लिक करते ही आपका live बंद हो जाएगा।




Tiki App पर Live आने से जुड़े प्रश्न (FAQs)


क्या टिकी पर White V क्रिएटर को Live ऑप्शन मिलता हैं?

जी हाँ! आपके टिकी अकाउंट पर White V का Badge हैं। तो आप एजेंसी के माध्यम से Live का ऑप्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसका तरीका ऊपर लेख में विस्तार से बताया हैं।


क्या एजेंसी के द्वारा Tiki Live लेकर पैसे कमा सकते हैं?

जी हाँ! एजेंसी के माध्यम से आपको टिकी ऐप पर लाइव ऑप्शन मिलता हैं। तो Live स्ट्रीमिंग में कमाए गए T-Coins(Stars) का पैसा आपको मिलता ही हैं। साथ ही आप एजेंसी के किसी Target T-Coins(Stars) को प्राप्त कर लेते हैं। तो एजेंसी की तरफ से आपको कुछ कमीशन भी मिलता हैं। 


Tiki App पर LIVE फीचर लेने के लिए एजेंसी का फॉर्म कैसे मिलेगा?

अपने टिकी अकाउंट पर लाइव फीचर एक्टिवेट करने के लिए Tiki एजेंसी का फॉर्म आपको YouTube पर मिलेगा। जी हाँ!.. आप यूट्यूब पर जाकर "Tiki Live Agency Form" सर्च करें। अब आपको बहुत से टिकी लाइव एजेंसी के वीडियो मिलेंगे। उन वीडियो को पूरा देखे और वीडियो डिस्क्रिप्शन आपको Tiki Live Form का लिंक मिलेगा। जिसपर क्लिक करके फॉर्म भरे और Submit करें।

ये भी पढ़े:

आपने क्या सीखा [Conclusion]

उम्मीद है, दोस्तो अब आप Tiki App Par Live Kaise Aaye और Tiki Par Live Ka Option Kaise Milta Hai समझ गए होंगे। अगर आप टिकी ऐप पर नए हैं। तो Live फीचर लेने के सभी तरीको को विस्तार से बताया हैं। साथ ही पहली बार Live आने का तरीका भी शेयर किया हैं।

Tiki पर Live जाकर अपने फोलोअर्स से बात करना आपको आपके ऑडियंस के बीच कनेक्शन को मजबूत करता हैं। और आप उनके सवालों का जवाब दे सकते हैं। Tiki App पर आपकी ऑडियंस Live स्ट्रीमिंग में T-Coins(Stars) यानी गिफ्ट देकर आपको सपोर्ट करती हैं।

इस लेख को अंत तक पढ़कर आप Tiki Par Live Kaise Jaaye का तरीका अच्छे से समझ गए हैं। आपको यह लेख पसंद आया। तो अपने फैमिली, दोस्तों के साथ शेयर अवश्य करें।

1 Comments

Previous Post Next Post