BeReal App क्या हैं? BeReal Account Kaise Banaye (2022)

नमस्कार दोस्तों! आजकल BeReal App काफी चर्चा में हैं। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम इस ऐप का उपयोग करने की सलाह दे रहा हैं। आपने BeReal ऐप का नाम पहली बार सुना हैं। इसलिए आप नही जानते हैं, कि BeReal App Kya Hai और BeReal App Use Kaise Kare. तो पूरी जानकारी के लिए आप बिल्कुल सही पोस्ट पर आए हैं।

क्योंकि यहाँ मैं आपके साथ BeReal App में Account बनाने का तरीका, साथ ही इसके खास फीचर्स की जानकारी शेयर करूंगा। इसलिए यह लेख अंत तक अवश्य पढ़ें।

BeReal App Kya Hai
BeReal App in Hindi 2022

आप BeReal ऐप्प को अच्छे से समझें, इसके लिए हम इंस्टाग्राम से शुरुआत करते हैं। आज इंस्टाग्राम एक पॉपुलर फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म हैं। इंस्टाग्राम पर हमें बहुत से फ़ीचर्स मिलते हैं, इनमे से हमे अपने फोटो को बेहतर बनाने के लिए Filter लगाने का फ़ीचर दिया जाता हैं। जिससे लोग अपने फिल्टर वाले फोटो को भी अपलोड करते हैं।

आज के समय मे इंटरनेट पर दिखावा (Show Off) बहुत किया जाता हैं। खासकर इंस्टाग्राम पर लोग अपने फोटो को एडिट करके ऐसा पेश करते हैं कि वे बहुत खुश हैं। हालांकि कुछ लोग Real फोटो भी अपलोड करते हैं। लेकिन उनमें इंस्टाग्राम फिल्टर का यूज होता ही हैं। बहुत से लोग अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर Fake फोटो भी डालते हैं। 

जिसका वास्तविकता से कोई लेना देना नही होता हैं।
इससे आप अपनी तुलना उन इंस्टाग्राम फोटो से करने लगते हैं। जिसमे सभी खुश नजर आते हैं। और उनसे आप खुद की तुलना करके दुःखी होते हैं। ऐसे में BeReal. ऐप्प असली कंटेंट को सपोर्ट करता हैं। No Filter, No Editing। जो जैसा हैं, उसे फोटो में वैसा ही पेश किया जाता हैं। 

इस सिंपल कांसेप्ट के कारण यह अन्य सोशल मीडिया  से अलग हैं। और लोग भी इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। तो चलिये BeReal App क्या हैं और BeReal Account कैसे बनाएं विस्तार से समझते हैं।



 🔎Table Of Contents



 
 

BeReal App Kya Hai | बीरियल ऐप्प क्या हैं?


BeReal एक फ्रांसीसी एप्लीकेशन हैं। इस ऐप को Alexis Barreyat के द्वारा डेवेलोप किया गया हैं। इसका पूरा नाम "BeReal. Your friends for real." हैं। Be Real (बीरियल) का मतलब हिंदी में "स्वाभाविक रहे" या "वास्तविक रहे" होता हैं। इस ऐप का काम Filter या Editing के जरिए किसी को खूबसूरत या बदसूरत दिखना नही हैं, बल्कि असलियत में जो जैसा हैं, उसे वैसा ही पेश करना हैं। 

यह भी इंस्टाग्राम की तरह ही एक फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म हैं। लेकिन इसमें आपको Filter या Edit किया हुआ फोटो या पुराना फोटो अपलोड करने का फ़ीचर्स नही मिलता हैं। और ना ही आप BeReal पर जब मन किया, दिन भर में 3-4 फोटो अपलोड कर दिया। ऐसा बिल्कुल भी नही होगा। लेकिन फिर भी यह ऐप्प इसलिए खास है क्योंकि इसमें आपको सिर्फ RealTime और मात्र 2 मिनट में फोटो खींचने का फ़ीचर्स मिलता हैं। 

फोटो खींचने के नोटीफिकेशन मिलते ही आप जो भी कर रहे हैं। उसका इमेज कैप्चर करके BeReal पर अपने दोस्तों के बीच शेयर कर सकते हैं। जिसपर आपके दोस्त कमेंट और RealMoji के जरिए रिएक्ट कर सकते हैं। वैसे तो यह ऐप्प 2020 में ही रिलीज कर दिया गया था। लेकिन 2022 में यह एप्लीकेशन देश विदेश में काफी लोकप्रिय हो रहा हैं। 



BeReal App Kaise Kaam Karta Hai


आप BeReal ऐप में अपना ID बनाते हैं। तो आप अपनी मर्जी से कोई भी फोटो खींचकर नही डाल सकते हैं। बल्कि आपको प्रतिदिन अपने स्मार्टफोन में किसी भी समय BeReal App के द्वारा फोटो खींचने का नोटिफिकेशन आएगा। फ़ोटो खिंचने के लिए आपको सिर्फ 2 मिनट का समय मिलेगा। आप इसी 2 मिनट के अंदर ही ऐप्प के कैमरे से RealTime में अपने और अपने आसपास का फोटो खींच सकते हैं।

और उसी समय अपलोड कर सकते हैं। किसी दिन फोटो खींचने का Time मिस हो जाता हैं। तो फिर आपको अगले दिन किसी भी समय फ़ोटो खिंचने का नोटिफिकेशन मिलेगा। फोटो खींचने के लिए BeReal App आपके स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक दोनों कैमरों के इस्तेमाल एक साथ करता हैं। लेकिन दोनों कैमरों का फोटो एक ही बनेगा। बिल्कुल वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट की तरह।

आप BeReal में अपने स्मार्टफोन की गैलरी से फोटो अपलोड नही कर सकते हैं। और ना ही आपको RealTime में फ़ोटो खिंचने के बाद एडिटिंग करने या फ़िल्टर लगाने का ऑप्शन मिलता हैं। इसमें फ़ोटो खिंचने का नोटिफिकेशन किसी भी समय मिलता हैं। और वो भी केवल 2 मिनट के लिए। इस 2 मिनट में अंदर कोई भी यूज़र प्रतिदिन Fake यानी दिखावा करने वाला फोटो खिंचने के लिए तैयारी नही कर सकता हैं। 

और ना ही किसी ऐसे स्थान पर पहुँच सकता हैं। एवं फोटो भी दोनों कैमरों से खिंचता हैं। जिससे प्रतिदिन फेक फोटो खीचना मुश्किल हैं। इसी कारण से BeReal का फोटो Authentic (वास्तविक) होता हैं। कुछ इस प्रकार BeReal App काम करता हैं। इस वजह से दुनिया भर में लोग BeReal ऐप्प को पसंद कर रहे हैं।



BeReal App Kaise Use Kare


आप अपने रियल फोटो को BeReal पर अपने Real दोस्तों के साथ यूज करने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए BeReal को अपने फ़ोन में इनस्टॉल करें। और अपना अकाउंट बनाएं। BeReal अकाउंट बनाने का तरीका नीचे बताया हैं। अकाउंट क्रिएट करने के बाद अपना पहला फ़ोटो BeReal कैमरे से कैप्चर करके अपलोड करें।

और अब प्रतिदिन BeReal. के नोटिफिकेशन का इंतजार करें। बिरियल नोटिफिकेशन का अलर्ट मिलते ही अपना रियल फोटो कैप्चर करके अपलोड करें। BeReal पर अपने दोस्तों के रियल फ़ोटो देखें। उसपर कमेंट करें और RealMoji के जरिए फ़ोटो पर अपना रिएक्शन दें। 

BeReal ऐप डाउनलोड करने, अपना ID बनाने, फोटो अपलोड करने का तरीका यहाँ नीचे पढ़ें।



BeReal App Download Kaise Kare


आप Android स्मार्टफोन का यूज करते हैं। तो Play Store से आप BeReal App डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप्प को प्लेस्टोर पर 16 फरवरी 2022 को रिलीज किया था। और इसका डाउनलोड साइज 26 MB हैं। 4.1 ★ की रेटिंग के साथ इस ऐप के अभी तक 50 लाख से अधिक के डाउनलोड हो चुके हैं। आप चाहे तो यहाँ नीचे डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके प्लेस्टोर से BeReal. ऐप अपने मोबाइल में इनस्टॉल कर सकते हैं।👇



आप एक iPhone यूजर हैं। तो आप App Store से BeReal को Download करें।


BeReal App Me Account Kaise Banaye


आपको BeReal ऐप का फ़ीचर्स पसंद आया। इसलिए आप भी बीरियल में अपना BeReal अकाउंट बनाना चाहते हैं। तो अकाउंट बनाने की प्रक्रिया बहुत सिंपल हैं। बस BeReal. को अपने फ़ोन में इनस्टॉल करें। इसके बाद अकाउंट बनाने का स्टेप्स फॉलो करें।

1. BeReal App को ओपन करें और ऊपर Skip पर क्लिक करें।



2. अब आप अपना नाम डालकर नीचे Continue पर क्लिक करें। 



3. इसके बाद अपना Date Of Birth (जन्मदिन) टाइप करें और Continue कर क्लिक करें। (ध्यान दें: Date of Birth को MM/DD/YYYY फॉर्मेट में यानी पहले महीना, उसे बाद दिन फिर वर्ष डालें।)



4. अब आप अपना कंट्री कोड (देश) सेलेक्ट करके मोबाइल नंबर डालें और Continue पर क्लिक करें। (मैं भारत से हुँ, इसलिए India (+91) सेलेक्ट किया।)



5. फिर आपके मोबाईल में एक OTP आएगा। वह ओटीपी डालें।



6. इसके बाद अपने BeReal अकाउंट के लिए Username बनाए और फिर से Continue पर क्लिक करें। (ध्यान दें: यदि कंटिन्यू पर क्लिक करने पर आपको Error आ रहा हैं, तो यूज़रनेम में कुछ अन्य लेटर्स टाइप करके पुनः कंटिन्यू करें।)



7. अब Find your friends के विंडो में कॉन्टेक्ट का परमिशन Allow करके अपने कॉन्टेक्ट में शामिल लोगों के BeReal अकाउंट देख सकते हैं। उन्हें ADD और invite कर सकते हैं। फिर नीचे Continue पर क्लिक करें।


अब फ़ोटो अपलोड करने का तरीका आगे पढ़ें।



BeReal App Me Photo Kaise Upload Kare


BeReal पर अकाउंट बनाने के बाद या प्रतिदिन आपको फोटो अपलोड करने का नोटिफिकेशन मिलता हैं। साथ ही फोटो कैप्चर करने के लिए 2 मिनट का समय मिलता हैं। तो Photo अपलोड करने के लिए आगे के स्टेप्स को फॉलो करें।

1. BeReal नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। (पहली बार फ़ोटो अपलोड कर रहे हैं, तो BeReal ऐप को फ़ोटो कैप्चर करने तथा लोकेशन यूज करने का परमिशन Allow करें।)



2. अब 2 मिनट का टाइम खत्म होने से पहले फोटो कैप्चर करके नीचे Send बटन पर क्लिक करें।



3. इसके बाद Send options विंडो में कुछ ऑप्शन मिलेंगे। आप चाहते है कि आपका पोस्ट केवल आपके दोस्त देखें, तो My friends only का और आपका BeReal पोस्ट कोई भी देखें, इसके लिए Everyone (Discovery) का ऑप्शन चुनें। फिर नीचे सेंड आइकॉन पर क्लिक करें।


अब आपका फोटो अपलोड हों जाएगा। जिसे आपके दोस्त देख सकते हैं। उसपर कमेंट और रिएक्शन दे सकते हैं। आप अपने BeReal फोटो को अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं। 



BeReal और Instagram में क्या अंतर हैं?


BeReal

● यह फ्रांसीसी एप्लिकेशन हैं।
● इसे प्लेस्टोर पर 2020 में रिलीज किया गया था।
● इसमें गैलरी से फोटो अपलोड करने का फ़ीचर्स नही मिलता हैं।
● इस ऐप में एक समय पर फोटो फ्रंट और बैक दोनों कैमरा से एक साथ कैप्चर किया जाता हैं।
● फोटो खिंचने के बाद फिल्टर लगाने और एडिटिंग करने का फीचर नही हैं।
● हर दिन सिर्फ एक ही फोटो अपलोड कर सकते हैं।
● असली फोटो को सपोर्ट करता हैं।
● इसमें Followers नही, Friends बना सकते हैं।


Instagram

● यह अमरीकी एप्लिकेशन हैं।
● इसे प्लेस्टोर पर 2012 में रिलीज किया गया था।
● इसमें गैलरी से फोटो अपलोड करने का फ़ीचर्स मिलता हैं।
● इस ऐप में एक समय पर या तो फ्रंट या फिर बैक कैमरा से ही फोटो कैप्चर किया जा सकता हैं।
● फोटो खिंचने के बाद फिल्टर लगा सकते हैं और गैलरी से Edit किया फोटो अपलोड करने का फीचर हैं।
● हर दिन एक से अधिक फोटो अपलोड कर सकते हैं।
● असली और नकली दोनो तरह के फोटो को सपोर्ट करता हैं।
● इसमें Friends नही, Followers बना सकते हैं।



Instagram का Candid Challenges फीचर क्या हैं?


BeReal ऐप में लोकप्रिय होने से माना जा रहा है, कि यह ऐप इंस्टाग्राम को टक्कर दे सकती हैं। Twitter पर मोबाइल डेवलेपर Alessandro Paluzzi द्वारा एक ट्वीट शेयर किया गया हैं। जिसमे उन्होंने बताया हैं, कि
इंस्टाग्राम BeReal App से प्रेरित होकर "IG Candid Challenges" नाम के फ़ीचर्स पर काम कर रहीं हैं। 

इंस्टाग्राम का यह कैंडिड चैलेन्ज फीचर BeReal की तरह ही हैं। इस फीचर में इंस्टाग्राम अपने यूज़र्स को हर दिन किसी भी समय मात्र 2 मिनट में मोबाईल के फ्रंट और बैक दोनो कैमरा से एक साथ फोटो कैप्चर करने का नोटिफिकेशन भेजेंगे। यह फोटो यूजर के इंस्टाग्राम स्टोरी में अपलोड होगा। और 24 घंटे बाद स्वतः डिलीट हो जाएगा।



BeReal App से जुड़े पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)


BeReal ऐप्प का मालिक कौन हैं?

BeReal ऐप के संस्थापक और मालिक Alexis Barreyat हैं। 


BeReal App में अकाउंट कैसे बनाएं?

BeReal ऐप्प में अकाउंट बनाने का तरीका बहुत आसान हैं। बस अपना नाम टाइप करें, फिर मोबाइल नंबर डालें और OTP डालें। इसके बाद Username बनाएं। अब आपका अकाउंट बन गया। फ़ोटो अपलोड करने का तरीका ऊपर लेख में बताया हैं।


BeReal App किस देश का हैं?

यह ऐप फ्रांस का हैं। जो 2022 में में देश विदेश में लोकप्रियता बटोर रहा हैं।


BeReal का खास फीचर क्या हैं?

BeReal ऐप का सबसे खास फीचर प्रतिदिन किसी भी समय बिना फिल्टर और एडिटिंग के मात्र 2 मिनट में अपना एवं अपने आसपास के वातावरण का रियल फोटो कैप्चर करने वाला फीचर हैं।


BeReal App पर फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं?

यह सवाल ही गलत हैं, क्योंकि BeReal ऐप्प पर फॉलोअर्स का ऑप्शन नही मिलता हैं। बल्कि आप Friends बना सकते हैं। BeReal पर अपना अधिक से अधिक फ्रेंड्स बढ़ाने के लिए अपने फोटो को अपलोड करते समय फोटो प्राइवेसी में Everyone (Discovery) का ऑप्शन चुनें।

ये भी पढ़े:

आपने क्या सीखा [Conclusion]

आशा करता हुँ। आज इस लेख में आप BeReal App Kya Hai और BeReal Account कैसे बनाएं? समझ गए होंगे। आपको बीरीयल पर फोटो अपलोड करना भी बताया हैं। यह ऐप अन्य सोशल मीडिया से अलग हैं। केवल असली कंटेंट को पसंद करता हैं। इस वजह से 2022 में काफी वायरल हो रहा हैं।

अगर आपके दोस्त दिखावा करते हैं, तो उन्हें BeReal पर Invite करें। जिससे आप उनके BeReal फोटो को देखकर आसानी से सच या झूठ का पता लगा सकते हैं। बाकी आपको यह लेख BeReal Explain in Hindi पसंद आया, तो अपने दोस्तों में शेयर अवश्य शेयर करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post