Navratri Poster Kaise Banaye 2023 - मोबाइल पर फोटो वाला (Free में।)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नमस्कार दोस्तों! सबसे पहले आपको और आपके परिवार को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। क्या आप भी दुर्गा पूजा यानी नवरात्रि का पोस्टर बनाना चाहते हैं। तो आज का यह लेख Navratri Ka Poster Kaise Banaye आपके बहुत काम का हैं। भारत मे इस वर्ष 15 अक्टूबर 2023 से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो रहा हैं। आप भी दुर्गा पूजा के लिए काफी उत्साहित हैं। 

इसलिए आप अपने दोस्तों, फैमिली को अपने फोटो वाला नवरात्रि का पोस्टर शेयर करके, उन्हें नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहते हैं। तो आप यहाँ बताये गए तरीकों से अपने फोटो वाला नवरात्रि का पोस्टर बना पाएंगे। इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़े। 

Durga Puja Ka Poster Kaise Banaye
Navratri Poster Kaise Banaye 2023

नवरात्रि का पोस्टर बनाने का तरीका

भारत मे दुर्गा पूजा को बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। नवरात्रि आते ही आपको अपने दोस्तों, फैमली आदि के व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दुर्गा पूजा का पोस्टर देखने को मिलता हैं। यहाँ तक कि लोग अपने व्हाट्सएप्प में भी Navratri वाला DP लगाते हैं। ऐसे में हमें भी अपने व्हाट्सएप्प की डीपी और स्टेट्स में अपने फोटो वाला दुर्गा पूजा का पोस्टर लगाना होता हैं। नवरात्रि का पोस्टर बनाने के लिए 2 तरीके शेयर करूँगा। 

(1) नवरात्रि का पोस्टर बनाने वाला ऐप्प से।

(2) Pixellab ऐप की सहायता से।

तो चलिये, इन दोनों तरीको से मोबाइल में दुर्गा पूजा यानी नवरात्रि का पोस्टर कैसे बनाते हैं आगे स्टेप बाय स्टेप सीखते हैं।…

नवरात्रि का पोस्टर कैसे बनाएं

मोबाइल में नवरात्रि का पोस्टर बनाने के लिए यह ऐप वाला तरीका हैं। इसमें आपको प्ले स्टोर से अपने फोन में एक ऐप को डाउनलोड करना होगा। जिसका लिंक आपको आगे लेख में मिल जाएगा। इस ऐप में आपको पहले से बने हुए बहुत से अच्छे अच्छे टेम्पलेट मिलेंगे। जिसमें आप अपने पसंद के टेम्पलेट में अपना फोटो लगा सकते हैं। साथ ही इस ऐप बहुत से एडिटिंग टूल्स मिलते हैं। जिससे आप पोस्टर को एडिट कर सकते हैं। तो इस ऐप में पोस्टर बनाने के लिए यह स्टेप्स फॉलो करें। 

1. सबसे पहले यहाँ लिंक से अपने फोन में Navratri Photo Frame ऐप डाउनलोड करें।

2. अब ऐप को ओपन करके सामने Begin The Photo Editor पर क्लिक कीजिए।


3. इसके बाद Photo Frame बटन पर क्लिक करें।


4. अब अपने फोन के Photos और videos का परमिशन Allow करें।

5. इसके बाद पुनः Photo Frame पर क्लिक करें।


6. अब यहाँ आपको पहले से बने हुए बहुत से नवरात्रि के Template मिलेंगे। जिसमे अपना फोटो लगाने के लिए इनमें से कोई एक टेम्पलेट सेलेक्ट करें। 


7. इसके बाद गैलरी से अपना फोटो सेलेक्ट करें। 

8. अब आपको इस नवरात्रि फोटो फ्रेम को बेहतरीन बनाने के लिए नीचे बहुत से Editing Tool (जैसे :- Replace, Frame, Crop, Filter, Adjust, Text, Sticker आदि) मिलेंगे। जिससे आप इस पोस्टर को अपने अनुसार एडिट कर लें। फिर ऊपर Save पर क्लिक करें।

बस इतना करते ही वह नवरात्रि का पोस्टर गैलरी में सेव हो जाएगा। इसे अब आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। 

ये भी पढ़े:- मोबाइल से डिलीट फोटो वापस कैसे लाएं?

Pixellab में दुर्गा पूजा का पोस्टर कैसे बनाएं

दोस्तों, आप Pixellab एप्लिकेशन में बहुत ही बढ़िया बिल्कुल प्रोफेशनल की तरह नवरात्रि का पोस्टर बना सकते हों। यह पोस्टर बनाने के लिए बेस्ट ऐप हैं। इस पोस्टर बनाते समय उसमे अपना फोटो, नाम, कॉन्टेक्ट नंबर, एड्रेस आदि डिटेल भी ऐड कर सकते हैं। तो इसमें पोस्टर बनाने का तरीका ये हैं।

1. मोबाइल में Pixellab ऐप को डाउनलोड करें।

2. अब Google Images पर जाएं और Navratri Background Poster सर्च करें।

3. इसके बाद आपको जो भी नवरात्रि पोस्टर पसंद आये उसपर क्लिक करें और कुछ देर प्रेस करके रखें। फिर Download image पर क्लिक करें।

4. अब Pixellab ऐप को ओपन करें और नीचे from gallery पर क्लिक करके अपने गैलरी में डाऊनलोड किया गया वह बैकग्राउंड पोस्टर चुनें।

5. इसके बाद Import पर क्लिक करके अपना फोटो ऐड करें।

6. अब Text ऑप्शन पर क्लिक करके पोस्टर में अपना नाम, नंबर, एड्रेस आदि डिटेल डालें।

7. फिर ऊपर थ्री डॉट पर क्लिक करके export image का ऑप्शन चुनें।

8. अंत मे अपने इस पोस्टर को गैलरी में सेव करने के लिए SAVE TO GALLERY पर क्लिक करें।

बस इतना करते ही आपके मोबाइल में Pixellab में बनाया हुआ नवरात्रि का पोस्टर डाउनलोड हो जाएगा। अब इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

ये भी पढ़े:- वीडियो में गाना कैसे लगाएं?

दुर्गा पूजा का पोस्टर बनाने से जुड़े प्रश्न (FAQs)

मोबाइल से नवरात्रि पोस्टर कैसे बनाएं?

मोबाइल से नवरात्रि का पोस्टर बनाने के लिए ऊपर लेख में बताया गया ऐप डाउनलोड करें। फिर Begin The Photo Editor पर क्लिक करके Photo Frame पर क्लिक करें। अब ऐप में कोई टेम्पलेट सेलेक्ट करके उसमें अपना फोटो लगाएं। और फोटो एडिट करके ऊपर Done पर क्लिक करें। बस आपका पोस्टर बनकर तैयार हो जाएगा।

नवरात्रि का पोस्टर बनाने के लिए बेस्ट ऐप कौन सा है?

आप मोबाइल में नवरात्रि का पोस्टर बनाना चाहते हैं, तो अपने फोटो वाला दुर्गा पुर्जा का पोस्टर या बैनर बनाने के लिए 2 बेस्ट ऐप हैं। इन दोनों एप्लिकेशन का लिंक ऊपर लेख में दिया गया हैं। जिसपर क्लिक करके आप डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही पोस्टर बनाने का तरीका भी बताया हैं।

ये भी पढ़े:


आपने क्या सीखा [Conclusion]

तो दोस्तों! आशा करता हूँ, अब आप Navratri Poster Kaise Banaen सीख गए होंगें। इस लेख में मैने आपके साथ दुर्गा पूजा का बैनर बनाने के 2 तरीके शेयर किया है। आपको जो तरीका पसंद आता हैं, वह तरीका अपनाए। बाकी आपको यह लेख पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें। ताकि वे भी फोटो वाला नवरात्रि का पोस्टर बना सकें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post