गूगल ने Play Store से Kuku FM, Shaadi.com समेत हटाए कई पॉपुलर भारतीय ऐप्स : जाने क्या हैं वजह

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Google removed indian apps – गूगल में प्लेस्टोर से कई पॉपुलर भारतीय एप्लिकेशन को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया हैं। इन ऐप्स में Shaadi.com, Naukari.com, Altt balaji, Kuku FM जैसे कई बड़े भारतीय ऐप शामिल हैं। दरअसल गूगल ने अपनी बिलिंग पॉलिसी में कुछ बदलाव किए थे। जिसके अनुसार इन ऐप्स कंपनियों को सर्विस फीस पेमेंट करना था। लेकिन ये ऐप कंपनी गूगल की बिलिंग पॉलिसी को नही मान रही थीं। जिस वजह से गूगल ने प्लेस्टोर से 10 भारतीय ऐप्स को हटाने का कदम उठाया।

Google Removed Indian Apps From PlayStore Hindi
Google Removed Indian Apps From PlayStore 


गूगल द्वारा प्लेस्टोर से इस तरह से भारतीय ऐप को हटाए जाने से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि किसी भी तरह से गूगल को ऐप हटाने की अनुमति नही दी जा सकती हैं। इस मामले को लेकर सरकार ने अगले सप्ताह गूगल और संबंधित ऐप स्टार्टअप को बैठक के लिए बुलाया हैं। गूगल द्वारा इस तरह से ऐप्स को हटाए जाने से इन ऐप कंपनियों के मालिक ने कड़ी आलोचना की। भारत सरकार द्वारा सख्त कदम उठाने से अब गूगल ने हटाये गए ऐप्स को प्लेस्टोर पर रिस्टोर करना शुरू कर दिया हैं। जिससे अब बहुत से ऐप प्लेस्टोर पर दिखाई देने लगी हैं। 


जानिए कौन कौन से भारतीय ऐप को प्लेस्टोर से हटाया गया

गूगल ने प्लेस्टोर से 10 भारतीय ऐप्स को हटाया था। जिसमें Shaadi.com, 99 Acres, Naukari.com, Jeevansathi, Truly Madly, Quack Quack, Stage, ALTT (Alt balaji), Kuku FM, Bharat Matrimony आदि ऐप हैं। इन ऐप्स में अब कुछ ऐप पुनः प्लेस्टोर पर आ गयी हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post