Har Ghar Tiranga Certificate Download Kaise Kare - सिर्फ 1 मिनट में।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
नमस्कार दोस्तों! सबसे पहले Techfinehelp.in की तरफ से आपको 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) की बहुत बहुत बधाईयां। क्या आप भी हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड करना चाहते हैं। लेकिन आप नही जानते हैं, कि Har Ghar Tiranga Certificate Download Kaise Kare या हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र कैसे बनाएं 2022 Online

तो आप बिल्कुल सही लेख पढ़ रहे हैं। आप अपने Mobile से Har Ghar Tiranga Certificate Kaise Banaye सीखना चाहते हैं। तो यह लेख अंत तक पढ़े।

Har Ghar Tiranga Certificate Download Kaise Kare
Har Ghar Tiranga Certificate Hindi 2022


हमारें देश भारत मे प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं। लेकिन इस वर्ष 15 अगस्त 2022 का स्वतंत्रता दिवस बहुत ही खास हैं। क्योंकि इस स्वतंत्रता दिवस हमारे देश मे आजादी के 76 वर्ष पूरे होने वाले हैं। और इस पल को ऐतिहासिक बनाने के लिए 75वीं आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। और हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा हैं।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराना हैं। ताकि देश की जनता अपने तिरंगे से जुड़ाव महसूस करें। उनमें देशभक्ति की भावना प्रबल हो। और इस अभियान को सफल बनाने वाले नागरिकों को सरकार की तरफ से Har Ghar Tiranga Certificate दिया जा रहा हैं। जिसे आप डाउनलोड करके अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे WhatsApp, फेसबुक, ट्विटर आदि पर शेयर के सकते हैं।

आजकल आपने अपने दोस्तों या अन्य लोगो सोशल प्रोफइल पर तिरंगे वाली DP लगा अवश्य देखा होगा। यह भी हर घर तिरंगा अभियान 2022 का ही हिस्सा हैं। तो चलिये Har Ghar Tiranga Certificate Download Kaise Kare जानते हैं।



Har Ghar Tiranga Certificate Download Kaise Kare | हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट कैसे बनायें


आपने भी हर घर तिरंगा अभियान में भाग लिया है। और अपने घर पर तिरंगा फहराया हैं। तो आपको भी Har Ghar Tiranga Certificate मिलेगा। इसे आप आसानी से अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। तो यह प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आगे के स्टेप्स को फॉलो करें।

1. अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Chrome ब्रॉउजर को ओपन करें। और उसमें harghartiranga.com सर्च करें।

2. अब हर घर तिरंगा वेबसाइट पर UPLOAD SELFIE WITH FLAG के बटन पर क्लिक करें।

3. इसके बाद नये पेज में सबसे ऊपर Name बॉक्स में अपना नाम, फिर Browse Files पर क्लिक करके तिरंगे के साथ खिंची गयी सेल्फी अपलोड करें।

4. अब नीचे अपने फोटो और नाम की सहमति देकर Submit बटन पर क्लिक करें। 

5. इसके बाद आपका हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट बनाकर तैयार हो जायेगा। जिसे अब आप Download पर क्लिक करके अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।

इस प्रकार आप आसानी से मात्र कुछ स्टेप्स को फॉलो करके अपना Har Ghar Tiranga Certificate Download कर सकते हैं। और इसे अपने सोशल साइट्स पर शेयर कर सकते हैं।



हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े प्रश्न (FAQs)

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट कैसे बनायें?

हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र बनाने के लिए सरकारी ऑफिसियल वेबसाइट harghartiranga.com पर जाएं। और वहाँ UPLOAD SELFIE WITH FLAG पर क्लिक करके अपना नाम, तिरंगे वाली सेल्फी, सहमति देकर सबमिट करें। बस आपका Har Ghar Tiranga Certificate बन जायेगा। अब इसे Download कर लें।


हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा झंडा फहराने की तिथि क्या हैं?


हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडा फहराने की तिथि 13 August से 15 August तक हैं। 



आपने क्या सीखा [Conclusion]

तो दोस्तों, इस 15 अगस्त को ऐतिहासिक बनाने के लिए आप भी हर घर तिरंगा अभियान में जुड़ गए हैं। तो देश की शान तिरंगे के साथ अपना सेल्फी अपलोड करके अपना हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र डाउनलोड अवश्य कर लें। Har Ghar Tiranga Certificate Download करने का तरीका ऊपर लेख बताया हैं।

उम्मीद है, अब आप Har Ghar Tiranga Certificate Kaise Download Kare सीख गए होंगे। आपको आज का यह लेख पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों, फैमली के साथ अवश्य शेयर करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post