Phone ko Reboot Kaise Karen | Reboot का मतलब क्या होता है (2022)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेल्लो दोस्तों, क्या आपने नया फोन खरीदा है। और आप भी अपने Mobile को Reboot करना चाहते हैं। लेकिन आपको मालूम नही है, कि Phone Ko Reboot Kaise Karen तो यह लेख आपके काम की है।

इस आर्टिकल में मैंने फोन रिबूट से जुड़े जरूरी जानकारी शेयर किया है। इसलिए लेख के अंत तक साथ बने रहिए।

Phone ko Reboot Kaise Karen
Reboot Meaning in Hindi 2022

दोस्तों, अगर आप एक स्मार्टफोन User हो। तो आपने कभी न कभी Reboot या Restart शब्द अवश्य सुना होगा। जी हाँ.. जब आप अपने स्मार्टफोन के Power Button को कुछ देर तक दबाकर रखते हैं, तो स्क्रीन पर Power off और Reboot का ऑप्शन दिखाई देता हैं ।


आपका स्मार्टफोन तभी स्मार्ट कहलाता है। जब वह Fast चले। उसका बैटरी बैकअप अच्छा हो। Storage में Cached और Juncks फाइल्स Clean हो और फ़ोन के प्रोसेसर की कार्यक्षमता बेहतर हो, ताकि फ़ोन बेहतर चले। तो इसके लिए आप फोन को रिबूट करो


🔎Table Of Contents



आप सोचते होंगे, Reboot का मतलब क्या होता है यानी Reboot Meaning in Hindi ,तो चलिए जानते हैं, विस्तार से।….


Reboot का मतलब क्या होता है? (Reboot Meaning in Hindi)


फोन Reboot एक ऐसी क्रिया है। जिसमे आपका फोन स्विच ऑफ यानी बंद होने के बाद स्वतः अपने आप स्विच ऑन (चालू ) हो जाता हैं। यह फीचर लगभग सभी स्मार्टफोन में उपलब्ध होता हैं। स्मार्टफोन को रीबूट करने से आपका स्मार्ट फोन पहले से काफी अच्छा परफॉर्म करता हैं।


कुछ स्मार्टफोन (जैसे- Samsung ) में आपको पावर बटन Press करके रखने पर Restart का ऑप्शन मिलता हैं। Reboot और Restart दोनो का काम लगभग समान ही होता हैं।


अगर आपने कभी अपने स्मार्टफोन को Update किया हो। तो आपको याद होगा कि अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको Update को डाऊनलोड करना पड़ता हैं। इसके बाद Downloaded Update यानी ऑपरेटिंग सिस्टम को इनस्टॉल करने के लिए फ़ोन को Reboot करना पड़ता हैं।




Phone को Reboot करने से क्या होता हैं?


फोन को रीबूट करने से आपका स्मार्टफोन पहले से Fast चलने लगता हैं। अगर आपका मोबाइल फोन Hang और Heat हो रहा हो। चाहे Slow चल रहा हो। तो आप अपने फोन को स्विच ऑफ और ऑन करने के बजाय उसे रीबूट कर दे


हमारे फ़ोन में कई सारे ऐसे App इनस्टॉल होते हैं। जिनका उपयोग नही करने पर भी वे हमारे फोन के बैकग्राउंड में चलते रहे हैं। जिससे मोबाइल का Battery Life कम होता जाता हे। इसलिए रीबूट करने से फ़ोन का बैटरी बैकअप अच्छा रहता हैं।


अगर आपका फ़ोन लंबे समय तक इस्तेमाल करने से Heat हो जाता हैं। तो इसका कारण आपके मोबाईल के बैकग्राउंड में चल रहे एप्प भी हो सकते हैं। जो कि बंद करने पर भी बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और आपके मोबाईल के Storage को भरते रहते है। Reboot करने से आपका मोबाइल एप्प के Cached और Junks फाइलों को डिलीट करके आपके फ़ोन के स्टोरेज को बढ़ाता है।


जब हम अपने मोबाईल को चला रहे होते हैं। तो हमारे फ़ोन की स्क्रीन स्वतः फ्रीज हो जाता है और उसपर टच स्क्रीन बिल्कुल भी काम नही करता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने फोन को समय समय पर Reboot करते रहे। ताकि प्रोसेसर की क्षमता अच्छी रहे और आपका स्मार्टफोन Fast।



ये भी पढ़े:- Mobile का बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाये?


Phone को Reboot कैसे करें (How to Reboot Phone in Hindi)


आपने सीखा कि रिबूट की अर्थ क्या होता हैं, अब बात रही फ़ोन को रीबूट करने की। तो मोबाइल को Reboot करना काफी आसान हैं। चाहे आपके पास किसी भी ब्रांड (जैसे - Oppo, Mi, Realme, Vivo, Redmi, Samsung इत्यादि) का स्मार्टफोन हो, सभी को Reboot या Restart करने का तरीका समान ही हैं।


तो चलिए जानते हैं, Phone Ko Reboot Kaise Karen यानी Phone को रीबूट करने का तरीका क्या हैं, तो इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।


1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के Power Button को कुछ देर तक Press करके रखें। (हाँ, अगर आप Samsung फ़ोन में पावर बटन दबाने पर Restart का ऑप्शन नही आ रहा हो ,तो Volume Down और Power Button एक साथ दबाकर रखें )


2. अब आपके फ़ोन Screen पर कुछ ऑप्शन दिखाई देगा। आप फोन को रीबूट करने के लिये Reboot या Restart के Option पर क्लिक कीजिए।



अब आपका फोन रिबूट या रीस्टार्ट होने लगेगा यानी बंद होकर स्वतः स्विच ऑन (चालू) होने लगेगा।



NOTE :- लेकिन एक बात का ध्यान अवश्य रहे कि फ़ोन में आप System Update करने के लिए Reboot कर रहे हो या किसी अन्य कारण से, फ़ोन रिबूट होते समय उसमे किसी भी तरह का छेड़छाड़ ना करे। इससे आपके मोबाईल के सिस्टम में error आ सकता हैं।





Reboot और Reset में क्या अंतर हैं?


दोस्तो, अगर आप Reboot और Reset को एक ही समझते हैं, तो यह जान लीजिए कि ये दोनो शब्द अलग अलग हैं और इनका मतलब और कार्य भी।....


जब आप अपने फोन को रीबूट या रीस्टार्ट करते हैं। तो आपका फोन बंद होकर स्वतः चालू हो जाता हैं और Phone का डेटा ( जैसे :- फ़ोटो, वीडियोस, Apps और अन्य फाइले) और डिवाइस की सिस्टम Settings पहले की तरह ही मोबाईल में सुरक्षित रखता हैं, यानी डिलीट नही होता हैं।


लेकिन जब आप अपने स्मार्टफोन को Reset करते हैं। तो आपके फ़ोन में जितना भी डेटा स्टोर रहता हैं, और जो भी सिस्टम सेटिंग्स सेव रहता हैं। रिसेट करने के बाद सभी डिलीट हो जाता हैं। यानी अब आपका फ़ोन नया खरीदते समय जैसा रहता हैं। रिसेट के बाद बिल्कुल वैसा ही बन जाता हैं।


तो अब आप समझ गए होंगे, Reboot और Reset में क्या Diffrance (फर्क) हैं। उम्मीद हैं, अब आपके मन मे कोई Confusion नही होंगी।





Phone को Reboot करने के फायदे


अपने फोन को रिबूट करना आसान हैं। Phone को रिबूट करने के फायदे क्या क्या है? चलिए जानते हैं।


1. फोन के Storage से कैच्ड और जंक्स फाइल्स को clear करके Storage Space को बढ़ाता हैं।


2. फोन के बैकग्राउंड में चल रहे Apps चलने से रोकता है।


3. फोन का Battery बैकअप बढ़ाता हैं।


4. फोन के प्रोसेसर लोड को कम करता हैं यानी उसे रिफ्रेश करता हैं।


5. रिबूट करने से फोन की परफॉर्मेंस बेहतर होता हैं, और फोन स्मूथ चलता हैं।




मोबाइल को रिबूट करने से जुड़े प्रश्न (FAQs)

क्या फोन को रिबूट करने से फोन का फोटो, वीडियो, नंबर डिलीट हो जाता हैं?

जी नही, फोन को रिबूट करने से आपके फोन का डेटा जैसे:- फोटो, वीडियो,ऐप, कॉन्टेक्ट आदि डिलीट नही होता हैं। हाँ।...यदि आप फोन रिसेट करते है, तो ये डेटा डिलीट हो सकता हैं।


क्या रिबूट और रिसेट में अंतर होता हैं?

जी हाँ। इन दोनों के बीच अंतर को मैंने ऊपर आर्टिकल में विस्तार से बताया हैं।


ये भी पढ़े:- एक मोबाइल में 2 ईमेल id कैसे बनाते हैं?

आपने क्या सीखा [Conclusion]

हमे उम्मीद है, अब आप सीख गए होंगे कि Phone ko Restart kaise karen और Reboot और Reset में क्या अंतर हैं। आपको आज का यह लेख पसंद आया तो इसे शेयर करे।


और हाँ।.... इस लेख के साथ आप अंत तक बने रहे। इसके लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।


Post a Comment

Previous Post Next Post