कंप्यूटर कीबोर्ड को मोबाइल से कैसे कनेक्ट करें 2023 - सिर्फ 2 मिनट में।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
नमस्कार दोस्तो! क्या आप भी Typing सीखना चाहते हैं। लेकिन आपके पास कोई कंप्यूटर नही है। तो आज का यह लेख Mobile को Computer Keyboard से कैसे Connect करें आपके काम की हैं।

जी हाँ... यदि आपके पास फिलहाल कोई कंप्यूटर नही हैं। तो भी आप अपने Android Phone में Keyboard को Connect करके Typing सिख सकते हैं।

computer keyboard ko mobile se kaise connect kare
Mobile Me Computer Keyboard Kaise Chalaye

आप केवल Computer कीबोर्ड ही नही, यदि आप चाहे तो अपने स्मार्टफोन से Mouse को Connect करके बिल्कुल एक कंप्यूटर की तरह कीबोर्ड और माउस को मोबाईल में एक साथ चला सकते हैं। अब यदि आप भी Mobile Me Computer Keyboard Kaise Chalaye जानने के लिए उत्सुक हैं। 

तो इस लेख में आपको अलग अलग Mobile में Computer Keyboard कैसे लगाये से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी। मोबाइल में टाइपिंग करते समय एक प्रॉब्लम आता हैं। इसका भी समाधान इस लेख में बताया हैं। इसलिए एक भी पॉइंट को मिस किये बिना अंत तक इस लेख के साथ अंत बने रहिए।
 
तो आइये जानते हैं।...



 🔎Table Of Contents




Mobile को Keyboard से कैसे Connect करें? - [ How To Connect Keyboard to Android Phone ]


किसी भी स्मार्टफोन से कंप्यूटर कीबोर्ड को Connect करने के लिए आपको एक OTG Cable और Keyboard का जरूरत पड़ेगा। जो आपके आस-पास किसी कंप्यूटर के दुकान पर आसानी से मिल जाएगा।

यदि आपका स्मार्टफोन डिवाइस यूएसबी OTG (On-The-Go) को Support करता हैं। तभी आप कंप्यूटर कीबोर्ड या माउस को Mobile से Connect कर सकते हैं। अब आपके मन मे यह सवाल अवश्य आया होगा। कि आप जिस ब्रांड का स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं। क्या वह यूएसबी OTG को सपोर्ट करता है?

तो आप यह USB OTG Cheaker ऐप के माध्यम से पता लगा सकते हैं। वैसे भी वर्तमान में आनेवाले लगभग सभी ब्रांड के स्मार्टफोन यूएसबी OTG को Support करता ही हैं।

OTG Ka Photo

कंप्यूटर USB Keyboard को मोबाइल से Connect करने के लिए सबसे पहले कंप्यूटर कीबोर्ड के USB Port को OTG से कनेक्ट करेगें और अब OTG को स्मार्टफोन के चार्जिंग स्लॉट से Connect करें। अब आप सोच रहे होंगे कि आपका स्मार्टफोन से कीबोर्ड Connect हो गया हैं, तो जरा रुकिये !...

अभी आपको एक और काम करना बाकी है। वह काम हैं, स्मार्टफोन में OTG Settings को Enable करना।अब अलग - अलग डिवाइसो में OTG सेटिंग्स कैसे इनेबल करें? 

चलिए जानते हैं।…



मोबाइल में कंप्यूटर कीबोर्ड को कनेक्ट करने के लिए OTG Settings Enable कैसे करें?


यदि आप Redmi (Mi) या सैमसंग का स्मार्टफोन यूज करते हैं। तो आपको इसमें कीबोर्ड को Connect करने के लिए कोई OTG सेटिंग्स Enable करने की जरूरत नही हैं। आप डायरेक्ट OTG और USB कंप्यूटर कीबोर्ड को Attach करके इन डिवाइसो में लगा सकते हैं। कीबोर्ड मोबाइल से Connect हो जाएगा।

अब बात रही अन्य Android स्मार्टफोन (जैसे:- Vivo, Oppo, Realme आदि) में कंप्यूटर कीबोर्ड को कनेक्ट करने के लिए OTG सेटिंग्स इनेबल करने की। तो इसके लिए इन स्मार्टफोन की Settings में सर्चबॉक्स में जाकर OTG सर्च कीजिए। अब OTG पर क्लिक करके इसे Enable कीजिए। इसके बाद कीबोर्ड को मोबाइल से Connect कीजिए।



Mobile में Keyboard और Mouse को एक साथ कैसे चलाये?


आपको यह जानकर आश्चर्य होगा, लेकिन यह सच हैं। कि अब आप अपने स्मार्टफोन में कंप्यूटर USB कीबोर्ड और माउस को एक साथ Connect करके चला सकते हैं। मोबाइल में Typing भी कर सकते हैं। यह तरीका स्मार्टफोन में काम भी करता हैं।

अब यदि आप भी Mobile Me Keyboard or Mouse Ko Connect करना चाहते हैं। तो आपको चार उपकरणों की जरूरत पड़ेगी।

   1. कंप्यूटर USB कीबोर्ड
   2. USB माउस
   3. OTG केबल
   4. USB हब

Note:- ध्यान दे! आजकल अलग अलग कंपनी के स्मार्टफोन में अलग अलग Types के चार्जिंग स्लॉट होते हैं। इसलिए किसी दुकान से OTG खरीदने से पहले, अपने स्मार्टफोन में लगने वाले चार्जिंग पिन का Types पता कर लें। यदि Types पता ना हो, तो दुकानदार को अपना फोन दिखाए। वह आपके फोन के चार्जिंग स्लॉट में लगने वाला ही OTG देगा।

आप इन उपकरणों को किसी कंप्यूटर शॉप या ऑनलाइन खरीद लें। इसके बाद स्मार्टफोन से कीबोर्ड, माउस एक साथ कनेक्ट करने के लिए (Mi, Samsung के स्मार्टफोन के छोड़कर) अन्य स्मार्टफोन में OTG सेटिंग्स Enable करें। ऊपर OTG सेटिंग इनेबल करना बताया हैं।

इसके बाद कीबोर्ड और माउस के USB पोर्ट को USB हब से Attach करें। इसके बाद USB हब को OTG केबल से कनेक्ट करके मोबाइल में लगाये। इतना करते ही आपके मोबाइल से कीबोर्ड और माउस दोनों एक साथ कनेक्ट हो जायेगा।



मोबाइल से कीबोर्ड और माउस Connect हुआ हैं, कि नही, चेक करने के लिए क्या करें?


यहाँ ऊपर बताये गए सभी स्टेप्स को आपने पूरा कर लिया हैं। तो सबसे पहले कीबोर्ड चेक करने के लिए किसी नोटपैड में कीबोर्ड से कुछ टाइप करके देखिए या फिर कंप्यूटर कीबोर्ड में Num LK यानी Number Lock बटन (Key) दबाये। इस Key के ऊपर कोई Light जला। तो इसका मतलब है, की आपका स्मार्टफोन कीबोर्ड से Connect हो गया हैं। लाइट बंद करने के लिए फिर से Num LK बटन दबाएं। 

माउस कनेक्ट हुआ कि नही, यह चेक करने के लिए Mouse को हिलाने पर उसके कर्सर (तीर का चिन्ह) की Activity को मोबाइल में देखिए।



Mobile में कंप्यूटर कीबोर्ड Connect करके Hindi और English Typing कैसे करें?


क्या आप किसी Job के लिए हिंदी या इंग्लिश Typing सीखना चाहते हैं, या आप जरूर अपने टाइपिंग Speed में सुधार करना चाहते होंगे। कीबोर्ड से टाइपिंग सीखने का आपका उद्देश्य चाहे जो भी हो।

आप चाहें तो अपने मोबाईल में प्लेस्टोर से किसी Notepad ऐप को डाउनलोड करके टाइपिंग शुरू कर सकते हैं। लेकिन यदि आप किसी जॉब की तैयारी के लिए English टाइपिंग, या हिंदी मे KrutiDev 010 या Mangal फॉन्ट सीखना चाहते हैं।

तो इसके लिए आप प्लेस्टोर से Typing Baba एप्प को डाउनलोड कर सकते हैं। यह बिल्कुल फ्री हैं। और इस एप्प में आप Online हिंदी और English Language में टाइपिंग प्रैक्टिस कर सकते हैं।

इस एप्प में Typing Practice करने के लिए सबसे पहले इसमें Language सेलेक्ट कीजिए। इसके बाद Typing Practice पर क्लिक करके आप कंप्यूटर कीबोर्ड के अलग - अलग Keys की टाइपिंग प्रैक्टिस कर सकते हैं।



Mobile में कंप्यूटर कीबोर्ड से टाइपिंग करने पर मोबाइल का Virtual कीबोर्ड स्मार्टफोन स्क्रीन पर काफी Space लेता हैं, इसका क्या उपाय हैं?


यदि आपके भी अपने मोबाइल को क्षैतिज रखने पर यह समस्या आ रही हैं। तो आप अपने स्मार्टफोन (खासकर Mi) में कंप्यूटर कीबोर्ड से टाइपिंग करते वक्त Virtual कीबोर्ड को ऑफ करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कीजिए।


Step1. Mobile के Settings के जाकर सर्च सेटिंग्स में Languages & input सर्च कीजिए, और अब इसपर क्लिक करें।



Step2. इसके बाद इस सेटिंग्स में नीचे Keyboard ,mouse and track pad सेटिंग्स पर क्लिक कीजिए।



Step3. अब Show Virtual Keyboard को Off कर दे।


इस सेटिंग्स को करने के बाद अब आप जब भी मोबाइल से कंप्यूटर कीबोर्ड को कनेक्ट करेंगे। तो Virtual कीबोर्ड बंद रहेगा और मोबाइल से कीबोर्ड डिसकनेक्ट करते ही वर्चुअल कीबोर्ड वापस आ जायेगा।



Computer Keyboard को Mobile से कैसे कनेक्ट करे वीडियो देखें

मोबाइल में कीबोर्ड कैसे कनेक्ट करते हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं। ध्यान दें, अगर आपके पास Redmi या Samsung का स्मार्टफोन हैं। तो उसमें OTG सेटिंग्स चालू किये बिना ही कीबोर्ड या माउस या दोनों कनेक्ट हो जाता हैं।
    
Video Credit:- Tech Gyan New



Mobile में कंप्यूटर कीबोर्ड और माउस एक साथ कैसे चलायें वीडियो देखें

मोबाइल में कीबोर्ड और माउस से एक साथ कनेक्ट करने के लिए आपके पास OTG केबल के साथ OTG Hub भी होना चाहिए। कनेक्ट करने के लिए यह वीडियो देखें।

 
Video Credit:- Vijay Support



Mobile में Computer कीबोर्ड चलाने से जुड़े प्रश्न (FAQs)


स्मार्टफोन में टाइपिंग के लिए कीबोर्ड और माउस चलाने के लिए कनेक्ट कैसे करें?

स्मार्टफोन को कीबोर्ड और माउस से कनेक्ट करने के लिए USB कीबोर्ड, माउस, OTG केबल और USB हब को Attach करके मोबाइल में लगाये, इसके बाद मोबाइल में OTG सेटिंग इनेबल करें।


कैसे पता करें कि आपका स्मार्टफोन OTG सपोर्ट करता हैं कि नही?

अपने स्मार्टफोन में यह पता करने के लिए आप प्लेस्टोर से USB OTG Cheaker ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।


स्मार्टफोन में कंप्यूटर कीबोर्ड से टाइपिंग सीखने के लिए Best Typing Practice App कौन हैं?

मोबाइल फोन में टाइपिंग प्रैक्टिस के लिए आप प्लेस्टोर से Typing Baba ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।


मोबाइल में Typing सीखने के लिए कम प्राइस में कंप्यूटर USB कीबोर्ड कितने का आएगा?

कंप्यूटर कीबोर्ड की Price उसके ब्रांड पर निर्भर करता हैं, वैसे आपको ₹250 के लगभग में एक अच्छा USB कीबोर्ड मिल जाएगा।


ये भी पढ़े:

आपने क्या सीखा [Conclusion]

आशा करता हूँ! दोस्तों, आज के इस लेख Mobile Me Keyboard Kaise Lagaye को पढ़कर आप मोबाइल में कंप्यूटर कीबोर्ड Connect करने का तरीका सीख गए होंगे।

आपको यह लेख Mobile में Keyboard or Mouse Kaise Connect Kare पसंद आया तो इसे शेयर करें। और हाँ।.. यदि आपको लगता हैं, की इस लेख में कुछ कमी रह गयी है। तो अपने सुझाव हमे कमेंट में अवश्य बतायें।

Post a Comment

Previous Post Next Post