Mobile Update Kaise Kare | Phone को अपडेट करने का Best तरीका (2023)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नमस्कार दोस्तों! क्या आप भी अपने Phone को Update करना चाहते हैं। लेकिन आपको Mobile अपडेट को लेकर जानकारी नही है। कि Mobile Update Kaise kare या Phone Update कैसे करते हैं। तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पढ़ रहे है।

क्योंकि इस लेख में आप Mobile Ko Update Karne Ka Tarika सीख जाएंगे। इसलिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Mobile Update Kaise Karen
Mobile Update Kaise Kare 2023


आप किसी भी ब्रांड चाहे वह Mi, Vivo, Oppo, Samsung, Realme आदि हो। इन सभी Android स्मार्टफोन में आपको सॉफ्टवेयर अपडेट का नोटिफिकेशन मिलता हैं। ताकि हम अपने Mobile को Update करें। इससे हमारा फोन पहले से बेहतर परफॉर्म करता है।

दोस्तों, यदि आपने नया स्मार्टफोन लिया है। या आपका स्मार्टफोन स्लो चलता है, हैंग करता हैं। तो आपको अपने फोन में कंपनी द्वारा भेजा गया Latest अपडेट अवश्य करना चाहिए। मोबाइल को अपडेट करना बड़ा आसान हैं।

Mobile Update Kaise Karen और हाँ.. फोन को अपडेट करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें? चलिये सीखते है।



🔎Table Of Contents




मोबाइल में अपडेट क्यो आता है?

दोस्तों, मोबाइल कंपनियां द्वारा हमारे फोन में बार बार अपडेट भेजने का कारण यह है। कि जब भी हम किसी कंपनी का स्मार्टफोन खरीदते है। तो उसमें जो सॉफ्टवेयर डाउनलोड होता है। उसमे बहुत सी Bugs यानी कमियाँ पाई जाती हैं। जिसके बारे में मोबाइल कंपनियों को बाद में पता चलता है।

पता चलते ही मोबाइल कंपनी इन Bugs यानी कमियों को ठीक (Fix) करती हैं, और हमारे मोबाइल में भी डाउनलोड पुराने Software का Bugs Fix हो जाये। इसलिए कंपनियाँ फोन में समय समय पर सॉफ्टवेयर के Latest Version का Update भेजती है।

इसके अलावे भी Update भेजने के अन्य कारण जैसे :- फोन में कोई नया फीचर ऐड करना या फोन की सिक्योरिटी मजबूत करना, या कोई अन्य बदलाव करना हो सकता है

ये भी पढ़े:- YouTube की आईडी कैसे बनाएं?


मोबाइल अपडेट करने से क्या होता है?

दोस्तों, अगर आपका फोन धीमा (Slow) चल रहा हैं। हैंग करता हैं। तो आपको अपने मोबाईल को अपडेट करना चाहिए। Mobile को Update करने से आपके फोन का Performance पहले से बेहतर हो जाता हैं। फोन Fast चलने लगता है।

और सबसे जरूरी नए नए अपडेट से आपके मोबाइल का सिक्योरिटी Strong होता है। यदि फोन में पहले से कोई कमी रहता है। तो वह भी अपडेट के साथ Fix हो जाता हैं।

मोबाईल कंपनी बेहतर User एक्सपीरिएंस प्रदान करने के लिए कभी कभी फोन के यूजर इंटरफेस (UI) को Change करती है। जिस कारण अपडेट के बाद हमें अपने फोन में नया User Interface देखने को मिलता हैं।

अगर कंपनी फ़ोन में कोई नया Feature लाती हैं। तो Mobile Update करने के बाद हमे वह फीचर मिल जाता है। बस फोन अपडेट करने के बाद फोन में यही सब बदलाव आते है।

ये भी पढ़े:- इंस्टाग्राम से वीडियो कैसे डाउनलोड करें?


Mobile Update करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

क्या आप अपने मोबाईल को अपडेट करने जा रहे हैं। तो आपको फोन Update करने से पहले कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। नही तो अपडेट के बाद आपको परेशान होना पड़ सकता है। चलिये उन ध्यान देने योग्य बातों को जानते है।....

1. मोबाइल का बैटरी चार्ज रखें।

जब आप अपने मोबाइल को अपडेट करते हैं। तो अपडेट होने में थोड़ा समय लगता है। यदि आपके फ़ोन का बैटरी कम हो। तो अपडेट के दौरान आपका फोन बंद हो सकता है।

जिससे आपको कोई अन्य परेशानी हो सकती है। इसलिए ध्यान रखें कि Update से पहले आपके Mobile का बैटरी 80-90% चार्ज हो।


2. मोबाईल अपडेट के लिए Mobile Data या Wi-Fi चुने।

हमारे मोबाइल में जब भी कोई अपडेट आता है। तो अपडेट चेक करने पर हमें उसके डाउनलोड Size का पता चल जाता हैं। इसलिए यदि आप Mobile Data से अपडेट करने वाले हैं।

तो चेक कर ले कि Update के लिए फोन में पर्याप्त Data बचा हो। अन्यथा बीच मे ही अपडेट रुक सकता है। आप Wifi की मदत से भी अपडेट कर सकते है।


3. मोबाइल का स्टोरेज क्लीन करें।

आप देख ले कि आपके फोन में अपडेट के साइज से थोड़ा ज्यादा स्टोरेज बचा हो। अन्यथा Storage Space फुल होने पर आपके फोन का फोटो, वीडियो या अन्य महत्वपूर्ण डेटा डिलीट हो सकता है।

इसलिए संभव हो, तो अपने मोबाइल का Backup अवश्य ले ले।


4. धैर्य रखें।

दोस्तों, अगर आप पहली बार अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन को अपडेट कर रहे है। तो फ़ोन धीरे धीरे अपडेट होता है। जिसमे थोड़ा समय लगता है।

और हाँ.. अपडेट के समय कभी कभी आपका फोन रुक सकता है। तो इससे आपको घबराने की जरूरत नहीं हैं। ऐसा अपडेट करते समय होता ही है। इसलिए थोड़ा धैर्य रखें।

ये भी पढ़े:- मोबाइल नंबर से किसी का फेसबुक आईडी कैसे पता करें?


Mobile Update Kaise Kare | मोबाइल अपडेट कैसे करें

अब क्या आपने ऊपर फोन अपडेट करने से पहले कुछ ध्यान देने योग्य बातों को पढ़ लिया है। यदि नही पढ़ा है। तो पहले पढ़ ले। अन्यथा आपको कई परेशानी हो सकती है। तो चलिए अब मोबाइल को अपडेट कैसे करें स्टेप बाय स्टेप सीखते है।


1. मोबाइल की Settings में जाए।

सबसे पहले मोबाइल Data या Wifi चालू कर ले। फिर सेटिंग्स एप्प को ओपन करें।


2. अब About phone का ऑप्शन चुनें।

अब आप Mi का स्मार्टफोन यूज कर रहे है। तो सेटिंग्स के सबसे ऊपर ही About phone ऑप्शन मिलेगा। उसपर क्लिक करें।


3. फिर Update का पर क्लिक करें।

अब यहाँ नए अपडेट के Version के कुछ जानकारी के साथ Update लिखा होगा। उस Update पर क्लिक कीजिए।


4. अब Download Update पर क्लिक करें।

अब आपको यहाँ अपडेट का साइज और इस अपडेट को करने से आपके फोन में क्या मिलेगा, इसकी जानकारी मिलेगा। फिर नीचे Download Update पर क्लिक करें।


5. इसके बाद Reboot Now पर क्लिक करें।

अपडेट डाउनलोड होने के बाद आपको Reboot Now का बटन मिलेगा। जिसपर क्लिक करने पर अपडेट आपके फोन में install होते ही फोन चालू हो जायेगा।


बस इन स्टेप्स को करने के बाद आपका मोबाइल अपडेट हो जायेगा। दोस्तों, Redmi फोन को अपडेट करने का तरीका यही है। किसी अन्य कंपनी का मोबाइल अपडेट करने का तरीका आगे बताया है।

ये भी पढ़े:- इंस्टाग्राम पर ग्रुप कैसे बनायें?


Oppo मोबाइल अपडेट कैसे करें।

दोस्तों, क्या आप ओप्पो का फोन Use करते हैं। तो इसमें सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए ये तरीका अपनाए।

1. फोन की Settings में जाए।

2. फिर Software Update ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. इसके बाद Download Now पर क्लिक करें।

4. अब Update Now पर क्लिक करें।

इसके बाद आपका Oppo मोबाइल रिबूट यानी बंद होकर अपने आप चालू हो जायेगा। यानी अब आपके फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट हो गया है।


Vivo का फोन अपडेट कैसे करते है।

अगर आपके पास वीवो कंपनी का स्मार्टफोन है। तो इसका सिस्टम अपडेट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

1. मोबाइल में Settings को ओपन कीजिए।

2. अब नीचे System Update का ऑप्शन चुनें।

3. फिर Download and Install पर क्लिक करें।

इसके बाद अपडेट 100% डाउनलोड होने के बाद आपका फोन बंद होकर स्वतः चालू यानी रिबूट हो जाएगा।

NOTE :- Vivo Phone में सेटिंग्स में जाकर सिस्टम अपडेट पर क्लिक करने पर आपको The system is already the latest version का मैसेज दिखाई दे रहा है। तो इसका मतलब है कि आपका फोन लेटेस्ट वर्शन में Updated है। इसलिए अपडेट करने के लिए नए अपडेट का इंतज़ार करें।

ये भी पढ़े:- इंस्टाग्राम का पासवर्ड कैसे पता करें?


Samsung मोबाइल अपडेट कैसे किया जाता हैं।

सैमसंग फोन में सॉफ्टवेयर को अपडेट करने का ये तरीका हैं।

1. फोन Settings में जाये।

2. Software Update पर क्लिक करें।

3. अब Download and Install ऑप्शन पर क्लिक करे।

4. इसके बाद नीचे Download बटन पर क्लिक करें।

5. फिर सॉफ्टवेयर पूरा डाउनलोड होने के बाद Install Now पर क्लिक करें।

अब सॉफ्टवेयर इनस्टॉल होते ही आपका फोन चालू हो जाएगा।


Realme स्मार्टफोन को अपडेट कैसे करें।

क्या आप रियलमी स्मार्टफोन यूजर हैं। तो इस डिवाइस में सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए इन प्रक्रियाओ का अनुसरण करें।

1. Settings में जाए।

2. अब Software Update में जाए।

3. इसके बाद Download Now पर क्लिक करें।

4. फिर डाउनलोड 100% कम्पलीट होने के बाद Update Now बटन पर क्लिक करें।

बस फिर फोन Reboot होकर चालू हो जाएगा।


Mobile Update कैसे करें वीडियो देखें


 
Video Credit :- Mix Tech Star

ये भी पढ़े:- Instagram का पासवर्ड कैसे चेंज करें?


मोबाइल अपडेट करने से जुड़े प्रश्न (FAQs

क्या मोबाइल को अपडेट करने से फोटो, वीडियो, नंबर डिलीट हो जाता है?

जी नही, मोबाईल को Update करने पर फोटो, वीडियो, नंबर, ऐप आदि डिलीट नही होता है। इसलिए आपको फोन अपडेट करने पर घबराने की जरूरत नहीं हैं।

मोबाइल अपडेट चेक कैसे करें?

इसे चेक करने के लिए मोबाइल की Settings में जाकर Software Update पर क्लिक करें। यहाँ आपको पता चल जायेगा।

फ़ोन में अपडेट नही आ रहा है क्या करे?

यदि आपके फ़ोन में अपडेट नही आ रहा है। यानी आपका फोन लेटेस्ट वर्शन में अपडेटेड हैं। मोबाइल कंपनी सॉफ्टवेयर में कोई Bugs Fix या बदलाव करेगी, तो आपके फोन में अपडेट का Notification मिल जाएगा।

ये भी पढ़े:


आपने क्या सीखा [Conclusion]

आशा करता हूँ। आज का इस लेख Mobile Update Kaise Kare की जानकारी आपको बेहद पसंद आया होगा। अब आप भी अपने मोबाइल को अपडेट कर रहे हैं। तो अपडेट से पहले ऊपर बताये गए बातों का ध्यान अवश्य रखें।

और एक बात अपडेट होते समय आपका फोन Reboot होता हैं। तो मोबाइल के किसी बटन को दबाकर छेड़छाड़ न करें। अगर अब भी आपको अपडेट से जुड़ी समस्या हो, तो हमे कमेंट में बताये। और हाँ... आप इस पोस्ट को शेयर भी कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post