Instagram Par Group Kaise Banaye 2023 - ग्रुप Delete करना भी सीखें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
नमस्कार दोस्तों! आज हम जानेंगे, Instagram Par Group Kaise Banaye आप व्हाट्सएप का यूज करते हैं। तो आपको मालूम ही होगा, कि WhatsApp में ग्रुप बनाकर आप ग्रुप में शमिल सभी मेंबर्स से जुड़ सकते हैं। ग्रुप में कोई मैसेज, फोटो, वीडियो आदि शेयर कर सकते हैं। इसके अलावे ग्रुप मेंबर्स के साथ किसी विषय पर चर्चा कर सकते हैं। इसी तरह इंस्टाग्राम में भी Group बनाने की सुविधा मिलती हैं।

आप भी इंस्टाग्राम में नया Group बनाना चाहते हैं। लेकिन आप नही जानते हैं। कि Instagram Par Group Kaise Banate Hain तो इस लेख में आप इंस्टाग्राम में ग्रुप बनाने का तरीका और Instagram Group Delete Kaise Kare स्टेप बाय स्टेप सीख जाएंगे। 

Instagram Par Group Kaise Banaye
Instagram Par Group Kaise Banaye 2023


व्हाट्सएप और फेसबुक की तरह ही आप इंस्टाग्राम पर भी अपने दोस्त, फैमिली या किसी अन्य इंस्टाग्राम यूजर को ग्रुप में शामिल करके चैट कर सकते हैं। ग्रुप बनाने का फायदा यह हैं, कि अगर आपको एक ही मैसेज को अपने ग्रुप में शामिल सभी लोगो तक पहुंचाना हो। तो इसके लिए आपको उन्हें अलग अलग भेजना नही पड़ता हैं। क्योंकि एक बार ग्रुप में वह मैसेज शेयर करने से, ग्रुप में शामिल सभी लोगों तक वह मैसेज पहुंचा जाता हैं। और साथ ही इसी तरह आप ग्रुप चैट में फोटो, वीडियो आदि भी शेयर कर सकते हैं। 

इंस्टाग्राम पर Group Chat में आप अधिकतम 250 लोगों यानी Members को Add कर सकते हैं। इस लेख में मैं आपके साथ इंस्टाग्राम पर नया ग्रुप बनाने के साथ साथ, इंस्टाग्राम ग्रुप में किसी नए मेंबर को Add करना, किसी मेंबर को से Group से हटाना यानी Remove करना, किसी और को ग्रुप का Admin बनाना, इंस्टाग्राम ग्रुप को डिलीट करने से जुड़ी जानकारी शेयर करूंगा। इसलिए इस आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।


Instagram Par Group Kaise Banaye | इंस्टाग्राम पर ग्रुप कैसे बनाएं

आप भी मोबाइल में इंस्टाग्राम पर नया ग्रुप चैट बनाना चाहते हैं। तो इसके लिए सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लॉगिन करें। इसके बाद Group Create करने के लिए, आगे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करें।

1. इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें।

2. अब ऊपर Messages के आइकॉन पर क्लिक करें।



3. इसके बाद New message यानी पेंसिल 📝 के आइकॉन पर क्लिक करें।



4. अब आप अपने ग्रुप चैट में जिन जिन इंस्टाग्राम यूजर्स को शामिल करना चाहते हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को सेलेक्ट करें। और नीचे Create group chat पर क्लिक करें।
Note:- आप चाहे तो To के नीचे Search बॉक्स में किसी यूजर्स को सर्च करके, ग्रुप में शामिल करने के लिए सेलेक्ट कर सकते हैं।



5. इसके बाद आप अपने Group का कोई नाम रखना चाहते हैं। तो ऊपर Name this group… पर क्लिक करके ग्रुप का नाम टाइप करें। फिर नीचे कीबोर्ड में सही के निशान (√) पर क्लिक करें।



6. अब नीचे Message… बॉक्स पर क्लिक करके ग्रुप में कोई मैसेज टाइप करके Send पर क्लिक करके शेयर करें।


बस इतना करते ही आपका इंस्टाग्राम ग्रुप बन जायेगा। और आप इस Group के Admin होंगे। यानी आपको इस ग्रुप में किसी नए मेंबर को जोड़ने, ग्रुप से किसी मेंबर को हटाने और ग्रुप में किसी मेंबर को एडमिन बनाने का विशेषाधिकार होगा। इस ग्रुप में अब आप फोटो, वीडियो ऑडियो, Text मैसेज, Poll आदि शेयर कर सकते हैं। इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाने के बाद, आपको ग्रुप में Join Approval सेटिंग्स अवश्य इनेबल करना चाहिए। इसके बारे में नीचे पढ़ें। 



Bina Admin Ke Instagram Group Me Koi Add Na Kar Paye


इंस्टाग्राम पर ग्रुप में पहले से शामिल कोई भी मेंबर, ग्रुप में किसी नए Member को Add कर सकता हैं। ऐसे आप चाहते कि आपके अलावे आपके इंस्टाग्राम ग्रुप में कोई भी मेंबर बिना आपकी सहमति के, किसी नए मेंबर को Add नही कर पाएं। तो इसके लिए आपको अपने ग्रुप चैट में एक सेटिंग्स को इनेबल करना होगा। तब आपके ग्रुप में शामिल कोई मेंबर, अगर किसी नए मेंबर को Add करता हैं। तो बिना आपके सहमति यानी Admin के Approval के वह पर्सन ग्रुप में ऐड नही हो पायेगा। इस सेटिंग्स के इनेबल करने के लिए आगे के स्टेप्स को फॉलो करें।


1. इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करें।

2. अब Messages के आइकॉन पर क्लिक करें।

3. इसके बाद नीचे उस Group Chat पर क्लिक करें।

4. अब ग्रुप चैट में ऊपर Members आइकॉन पर क्लिक करें।

5. इसके बाद ऊपर Require approval to join के सामने बटन पर क्लिक करें।

बस इतना करते ही, अब अगर आपके ग्रुप का कोई मेंबर, किसी नए मेंबर को Group में Add करना चाहेगा। तो ग्रुप में New Member की Joining के लिए Admin Approval की आवश्यकता पड़ेगी। अगर आप यानी ग्रुप का एडमिन अप्रूवल रिक्वेस्ट को अप्रूव कर देते हैं। तभी नया मेंबर ग्रुप चैट में शामिल हो पायेगा।



Instagram Group Mein Kisi ko Add Kaise Kare


अपने ऊपर बताये गए तरीके से इंस्टाग्राम पर ग्रुप चैट बना लिया है। और उस ग्रुप में शुरुआती कुछ मेंबर्स को भी Add कर लिया हैं। लेकिन अब आप ग्रुप में मेंबर्स की संख्या बढ़ाना चाहते हैं। इसलिए Group में नए को जोड़ना चाहते हैं। तो इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।


1. इंस्टाग्राम ऐप ओपन करके ऊपर Messages आइकॉन पर क्लिक करें।

2. अब उस Group Chat पर क्लिक करें।

3. इसके बाद ग्रुप में Add आइकॉन पर क्लिक करें।

4. अब यहाँ आप अपने Following लिस्ट से लोगो को सेलेक्ट कर सकते हैं। या फिर ऊपर Search बॉक्स में उस पर्सन का यूजरनेम टाइप करके सेलेक्ट कर सकते हैं।

5. ग्रुप के नए मेंबर को सेलेक्ट करने के बाद ऊपर Done पर क्लिक करें।


बस इतना करते ही आपके ग्रुप में वह मेंबर शामिल हो जाएगा। अगर आपने अपने ग्रुप में नए मेंबर की जॉइनिंग के लिए एडमिन अप्रूवल सेटिंग्स को इनेबल किया हुआ हैं। तो ऐसे में आपके ग्रुप में मौजूद कोई मेंबर, किसी नए मेंबर को ग्रुप में ऐड करता हैं। तो उस नए का ग्रुप में शामिल होने का रिक्वेस्ट आपको यानी ग्रुप के एडमिन को मिलेगा। अगर आप इस रिक्वेस्ट को Approve करने के लिए, Add to chat पर क्लिक करते हैं। तब नया मेंबर ग्रुप में शामिल हो जाएगा। इस तरह, इस तरीके से भी आप ग्रुप में नए लोगो की Joining कर सकते हैं।



Instagram Group Se Kisi Ko Remove Kaise Kare


आपने भी इंस्टाग्राम पर ग्रुप में बहुत से मेंबर्स को Add कर लिया हैं। लेकिन उस ग्रुप में कुछ ऐसे मेंबर हैं, जो ग्रुप के नियमों का पालन नही करते हैं। ग्रुप चैट में गलत मैसेज, फोटो, वीडियो आदि शेयर करते हैं। या फिर कोई अन्य कारण हैं, जिससे ग्रुप में शामिल अन्य मेंबर्स को समस्या हो रही हैं। ऐसे में आप अपने ग्रुप की गुणवत्ता बनाएं रखने के लिए, ग्रुप चैट से किसी मेंबर को हटाना यानी Remove करना चाहते हैं। तो इसके लिए यह स्टेप्स फॉलो करें।


1. इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करें।

2. फिर ऊपर Messages के आइकॉन पर क्लिक करें।

3. अब नीचे उस Group Chat पर क्लिक करें। जिससे आप किसी मेंबर को निकालना चाहते हैं।

4. इसके बाद ग्रुप चैट में ऊपर Members आइकॉन पर क्लिक करें।

5. अब आपके ग्रुप चैट में शामिल सभी मेंबर्स का प्रोफाइल दिखाई देगा। जिसमें एक एक करके उन सभी मेंबर्स के प्रोफाइल के पास थ्री डॉट पर क्लिक करें।

6. इसके बाद Remove user ऑप्शन पर क्लिक करें।


इतना करने के बाद ग्रुप से वह मेंबर Remove हो जाएगा। इस तरह ग्रुप का एडमिन किसी भी मेंबर को ग्रुप से हटा सकता हैं। अगर कोई मेंबर ग्रुप को छोड़ना चाहता हैं। तो वह स्वयं ग्रुप को Left करके, ग्रुप से बाहर निकल सकता हैं।



Instagram Group Me Kisi Ko Admin Kaise Banaye


आपने कोई इंस्टाग्राम ग्रुप बनाया है। जिसके Admin आप हैं। लेकिन किसी कारणवश आप ग्रुप को छोड़ना यानी ग्रुप से Left करना चाहते हैं। लेकिन आपका ग्रुप सही तरीके से चलता रहे। इसके लिए ग्रुप छोड़ने से पहले, ग्रुप के किसी विश्वासी यानी अच्छे मेंबर को ग्रुप का एडमिन बनाना चाहते हैं। या फिर किसी कारण से आप अपने ग्रुप में एक से अधिक Admin बनाना चाहते हैं। तो ग्रुप के किसी मेंबर को एडमिन बनाने के लिए यह स्टेप्स फॉलो करें।


1. इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करें।

2. अब Messages पर क्लिक करें।

3. इसके बाद नीचे उस Group Chat पर क्लिक करें।

4. अब ग्रुप चैट में ऊपर Members आइकॉन पर क्लिक करें।

5. इसके बाद आपके ग्रुप चैट में शामिल सभी मेंबर्स का प्रोफाइल दिखाई देगा। जिसमें आप जिस भी मेंबर को ग्रुप का एडमिन बनाना चाहते हैं। उस मेंबर के प्रोफाइल के पास थ्री डॉट पर क्लिक करें।

6. फिर Make admin ऑप्शन पर क्लिक करें।


बस इतना करते ही आपके पसंद का मेंबर ग्रुप का एडमिन बन जायेगा। आप ग्रुप में एक से अधिक एडमिन बना रहे। तो ध्यान रहें, आप ग्रुप के जिस भी मेंबर को Admin बना रहे हैं। अगर बाद में उस नए एडमिन का नियत बदल जाए। तो वह नया एडमिन, आपको ग्रुप के एडमिन पद से हटा सकता हैं। और वह चाहे तो आपको Group से भी बाहर कर सकता हैं। इसलिए सोच समझकर ही किसी मेंबर को ग्रुप का Admin बनाएं। 



Instagram Par Group Delete Kaise Kare


अगर आप इंस्टाग्राम ग्रुप के एडमिन हैं। और आप किसी कारण से अपने ग्रुप को बंद यानी हमेशा के लिए डिलीट करना चाहते हैं। तो इसके लिए आप अपने इंस्टाग्राम ग्रुप में शामिल सभी मेंबर को, ग्रुप से Remove करें। इसके बाद आप ग्रुप से Left करें। जिससे आपका ग्रुप डिलीट हो जाएगा। इसके लिए आगे के स्टेप्स अपनाएँ।


1. इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें।

2. अब Messages के आइकॉन पर क्लिक करें।

3. इसके बाद नीचे उस Group Chat पर क्लिक करें।

4. अब ग्रुप चैट में ऊपर Members आइकॉन पर क्लिक करें।

5. इसके बाद आपके ग्रुप चैट में शामिल सभी मेंबर्स का प्रोफाइल दिखाई देगा। जिसमें एक एक करके उन सभी मेंबर्स के प्रोफाइल के पास थ्री डॉट पर क्लिक करके Remove user पर क्लिक करें।

6. इसी तरह सभी मेंबर को ग्रुप से हटाने के बाद, ऊपर People के पास Arrow आइकॉन पर क्लिक करें।

7. अब ऊपर ग्रुप चैट के नाम पर क्लिक करें।

8. इसके बाद Leave आइकॉन पर क्लिक करें।


इंस्टाग्राम ग्रुप चैट से Leave करते ही आपका ग्रुप हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा। वैसे अगर आप चाहे तो इंस्टाग्राम ग्रुप को डिलीट किये बिना भी ग्रुप से Leave कर सकते हैं। इस स्थिति में आप ग्रुप के किसी मेंबर को एडमिन बना सकते हैं। अगर आप बिना किसी को एडमिन बनाये ग्रुप से Leave करते हैं। तो ऐसे ग्रुप का एडमिन स्वतः ग्रुप का कोई मेंबर बन जाता है। 

ये भी पढ़े:

आपने क्या सीखा [Conclusion]

तो दोस्तों! आशा करता हूँ, आज के इस लेख में आप Instagram Par Group Kaise Banaye 2023 में सीख गए होंगे। इसके अलावे इंस्टाग्राम पर ग्रुप में किसी को Add करने, ग्रुप से किसी को निकालने, ग्रुप का एडमिन किसी और को बनाने और Group को Delete करने का तरीका भी विस्तार से समझ गए होंगे। आपके भी दोस्त, फैमिली मेंबर या कोई अन्य पर्सन इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं। तो उन्हें ग्रुप का ग्रुप का मेंबर बनाकर, एक साथ ग्रुप के सभी लोगों से चैटिंग कर सकते हैं। आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे शेयर करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post