PDF ka Size Kaise Kam Kare 2023 - Online & Offline (100-200KB)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
नमस्कार दोस्तों! आज हम जानेंगे, PDF Ka Size Kaise Kam Kare. क्या आपको भी कोई Online फॉर्म भरना हैं। तो इसके लिए आपको फॉर्म में अपने फोटो, सिग्नेचर के JPG फाइल को एक निश्चित साइज लिमिट में अपलोड करना होता हैं। इसके लिए मैंने आपको अपने पिछले लेख में Photo का Size कम करने का तरीका शेयर किया था। चलिए अब आज के टॉपिक PDF Ka KB Kaise Kam Kare पर आते हैं। इस ऑनलाइन फॉर्म में अगर आपको कोई डॉक्यूमेंट PDF File में अपलोड करने की आवश्यकता पड़ती हैं। या फिर आपके पास कोई महत्वपूर्ण पीडीएफ फाइल हैं। 

PDF Ka Size Kaise Kam Kare
PDF Ka Size Kaise Kam Kare 2023

जिसे आप Online किसी के साथ शेयर करना चाहते हैं। तो ऐसे में आपको पीडीएफ फाइल का साइज बड़ा होने से उसे अपलोड और शेयर करने में समस्या होती हैं। इसके अलावे भी बहुत से कारणों से हम अपने Phone में PDF का Size कम करना चाहते हैं। आप भी पीडीएफ को Compress करके Pdf को MB से KB में करना चाहते हैं। तो इस लेख में हम आपको PC और Mobile में PDF File Ka Size Kaise Kam Kare Online और Offline दोनों तरीकों के बारे में जानकारी देंगे। इसलिए आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। 


PDF ka Size Kaise Kam Kare | पीडीएफ का साइज कैसे कम करें

आप भी अपने मोबाइल में PDF का Size कम करने वाला App की मदत से, बिना इंटरनेट यानी Offline पीडीएफ को Compress करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको Play Store पर बहुत से PDF Compressor ऐप मिलेंगे। उन ऐप्स में मैंने बहुत से Apps को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करके यूज किया। जिसमें मुझे यह जानकारी मिली, कि इन ऐप में आप Offline यानी बिना इंटरनेट के PDF को कंप्रेस नही कर सकते हैं। इसलिए पहले अपने मोबाइल का डेटा On कर लें। तो चलिए App से PDF का Size कम करने के लिए आगे के स्टेप्स फॉलो करें।

1. Play Store से Compress PDF File ऐप को डाउनलोड करें।

2. अब आपके फोन में यह ऐप इनस्टॉल हो गया हैं। तो इस ऐप को ओपन करें।

3. इसके बाद Open PDF बटन पर क्लिक करके, अपने मोबाइल से वह पीडीएफ फाइल चुनें।



4. अब पीडीएफ का साइज कम करने के लिए ऊपर Compress बटन पर क्लिक करें। 



5. इसके बाद वह पीडीएफ फाइल कंप्रेस हो जायेगा। इस कंप्रेस्ड Pdf को अपने फोन में सेव करने के लिए SAVE COMPRESSED PDF पर क्लिक करें। 


बस अब आपके फोन में वह पीडीएफ फाइल एक अच्छी क्विलिटी में Save हो जायेगा। जिसका अब आप अपने आवश्यकतानुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप कंप्यूटर और मोबाइल में ऑनलाइन PDF का MB कम करना चाहते हैं। तो इसका तरीका यहाँ नीचे लेख में पढ़ें। 



PDF File ka Size Kaise Kam Kare Online

आप भी मोबाइल या PC में पीडीएफ का साइज ऑनलाइन तरीके से कम करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको गूगल पर बहुत से Online PDF Compressor Tool मिल जाएंगे। जिसमें आज हम ilovepdf के कंप्रेसर टूल का यूज करके Pdf File के Size को कम यानी MB से KB में करेंगे। वह भी पीडीएफ की क्विलिटी को बिना नुकसान पहुचाएं। तो इसके लिए आगे के स्टेप्स को फॉलो करें। 


1. सबसे पहले आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर के Browser में ilovepdf.com/compress_pdf टाइप करके सर्च करें। 

2. अब आपके ब्रॉउजर में ilovepdf का PDF Files Compressor Tool ओपन होगा। जिसमें Select PDF Files पर क्लिक करें।



3. इसके बाद आप अपने मोबाइल या PC से वह पीडीएफ फाइल सेलेक्ट करें। जिसका साइज आप कम करना चाहते हैं।

4. अब पीडीएफ फाइल अपलोड होने के बाद नीचे Compress PDF बटन पर क्लिक करें।



5. अब Pdf File कंप्रेस होने के बाद Download compressed PDF बटन पर क्लिक करें।


बस इतना करते ही आपके डिवाइस में वह PDF File Compress
होकर डाउनलोड हो जाएगा। वह भी पीडीएफ की क्विलिटी को बरकरार रखते हुए यानी Pdf के Size को जितना कम करने पर, वह पीडीएफ पढ़ने योग्य बना रहे। यह पीडीएफ आपको अपने स्मार्टफोन के File मैनेजर के Downloads फोल्डर में मिल जाएगा। 



PDF ka Size 100 KB Me Kaise Kare

आपके पास कोई बड़ा साइज (जैसे:- 200KB, 1MB, 2MB आदि) का PDF File हैं। जिसका साइज आप 100 KB में कन्वर्ट करना चाहते हैं। तो दोस्तों, मैं आपको बता दूँ, कि जब आप ऊपर बताये गए तरीकों से पीडीएफ का साइज कम करते हैं। तो उससे आपके PDF File का Size उतना ही कंप्रेस होता हैं। जितने से आपके पीडीएफ की क्विलिटी भी बनी रहें। इसमें आपको अपने मन मुताबिक पीडीएफ का साइज प्राप्त नही होता हैं। ये वेबसाइट या App कंप्रेस करने के बाद आपको जो PDF File प्राप्त होता हैं। अगर उस कंप्रेस्ड पीडीएफ का साइज आपके जरूरत के अनुसार हैं। तब तो ठीक है।

लेकिन अगर कंप्रेस करने के बाद भी इन PDF File का Size ज्यादा हैं। जिसे आप 100 KB का करना चाहते हैं। तो ऐसे में आप 11zon.com वेबसाइट के Pdf Compressor Tool का यूज कर सकते हैं। ध्यान रहे, जब आप अपने अनुसार PDF का Size प्राप्त करने के लिए, पीडीएफ फाइल को जितना ज्यादा कंप्रेस करेंगे। उतना ही PDF की क्विलिटी घटती जाएगी। जिससे पीडीएफ को ओपन करने पर वह स्पष्ट दिखाई नही देगा। तो चलिए 100KB का PDF बनाने के लिए आगे के स्टेप्स फॉलो करें।


1. यहाँ नीचे दिए गए PDF Compressor के लिंक पर क्लिक करें। 👇



2. अब आगे Select PDF बटन पर क्लिक करके, वह Pdf File सेलेक्ट करें।

3. इसके बाद वह पीडीएफ अपलोड होते ही कंप्रेस हो जायेगा। और नीचे आप डाउनलोड बटन के पास Pdf का New Size दिखेगा। अगर यहाँ PDF File का Size 100 KB का हैं। तो Download बटन पर क्लिक करके, इसे डाउनलोड करें।

4. अगर कंप्रेस्ड पीडीएफ का साइज 100 KB से ज्यादा हैं। तो ऊपर Compression Level के बटन पर क्लिक करके इसे बढ़ाएं। फिर नीचे COMPRESS पर क्लिक करें। 

5. इसी प्रक्रिया से जब आपके पीडीएफ फ़ाइल का New Size 100 KB या इससे थोड़ा कम दिखे। तो नीचे Download पर क्लिक करें।

बस इतना करते ही अब आपको 100 KB का PDF प्राप्त हो जायेगा। इस तरीके से आप पीडीएफ का साइज 20 KB, 200 KB में भी कन्वर्ट कर सकते हैं। 



PDF File ka Size Kaise Kam Kare YouTube वीडियो देखें

 

Video Credit :- GR TECHNICAL INFO


PDF का Size कम कैसे करें से जुड़े प्रश्न (FAQs)


PDF को Compress कैसे करें?

PDF को Compress करने के लिए, अपने मोबाइल में क्रोम ब्रॉउजर को ओपन करें। फिर उसमें ilovepdf.com टाइप करके सर्च करें। अब ilovepdf वेबसाइट में Compress PDF पर क्लिक करें। इसके बाद कंप्रेसर टूल में Select PDF Files पर क्लिक करें। फिर अपने फोन से वह पीडीएफ फाइल सेलेक्ट करके नीचे Compress PDF पर क्लिक कीजिए। अब अगले पेज Download का बटन पर प्रेस करें। जिससे अब आपके मोबाइल में कंप्रेस किया हुआ PDF File डाउनलोड हो जाएगा। 
 

Pdf File का Size कैसे कम करें Offline

पीडीएफ का साइज कम करने के लिए प्लेस्टोर पर बहुत से App हैं। लेकिन इन ऐप्स से PDF को कंप्रेस करने के लिए आपके फोन का डेटा चालू होना चाहिये। इस तरह आप बिना इंटरनेट के Offline Pdf का साइज कम नही कर सकते हैं। आप Compress PDF File ऐप से पीडीएफ का साइज कम करने के लिए ऊपर का तरीका अपनाएँ।


PDF का Size 200 KB में कैसे करें Online

जब आप ऑनलाइन पीडीएफ कंप्रेसर टूल्स जैसे:- ilovepdf, Smallpdf, pdf2go आदि की मदत से PDF का साइज कम करते हैं। तो ये टूल्स आपके पीडीएफ को अपने हिसाब से उतना ही कंप्रेस करती हैं। जिससे PDF का Size भी कम हो जाये। और PDF की क्विलिटी भी पढ़ने योग्य बना रहें। लेकिन अगर अपने अनुसार पीडीएफ का साइज 20 KB, 100 KB, 200 KB करना चाहते हैं। तो इससे आपके PDF की क्विलिटी Decrease हो जायेगा। अगर आपको इससे कोई प्रॉब्लम नही है। तो Online 200 KB का पीडीएफ बनाने के लिए ऊपर लेख बताया 100 KB वाला तरीका अपनाएं। 


PDF ka Size Kam Karne Wala App का नाम क्या हैं?

इसके लिए आप अपने मोबाइल में Compress PDF File, Smallpdf, ilovePDF, PDF Compressor App Reduce Size आदि ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। 

ये भी पढ़े:

आपने क्या सीखा [Conclusion]

तो दोस्तों! आशा करता हूँ, अब आप PDF Ka Size Kam Kaise Kare समझ गए होंगे। इस लेख में मैंने आपको Online और App वाला तरीका बताया हैं। जिसमें ऑनलाइन तरीके से आप Mobile और PC दोनों डिवाइसों में बिना पीडीएफ की क्विलिटी को खराब किये PDF File को Compress कर सकते हैं। अगर आपके पीडीएफ का साइज MB में हैं। तो ऊपर बताये गए तरीके से PDF ko Kam MB या MB se KB में करने का तरीका समझ गए होंगे। आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे शेयर करें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post