Photo Ko PDF Kaise Banaye 2023 | मोबाइल में पीडीएफ बनाएं Online

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
नमस्कार दोस्तों! आज आप जानेंगे, Photo Ko PDF Kaise Banaye. क्या आप भी अपने Mobile या Computer से फोटो का पीडीएफ बनाना चाहते हैं। लेकिन आप नही जानते हैं, की Image और Document का PDF Kaise Banate Hain. तो यह लेख आपके बहुत काम आयेगा। क्योंकि इस लेख में आप Online और Offline Photo ko PDF Me Convert Kaise Kare सीख जाएंगे।

साथ ही इस लेख में मैं आपके साथ मोबाइल में Google Drive से PDF बनाने का तरीका और PDF Banane Wala App भी शेयर करूँगा। जिसकी मदत से आप आसानी से Gallery की फोटो को पीडीएफ बना पाएंगे। इसलिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

Photo Ko PDF Kaise Banaye
Photo Ko PDF Kaise Banaye 2023


दोस्तों, आज के डिजिटल युग मे लगभग सभी काम घर बैठे Online हो रहे हैं। ऐसे में आपने भी कभी न कभी PDF के बारे में अवश्य सुना होगा। आजकल ऑनलाइन कोई सूचना, रिजल्ट आदि सभी PDF File फॉर्मेट में आते हैं। आप एक स्टूडेंट हैं और आप अपने ऑनलाइन क्लास के HomeWork, Assignment का पीडीएफ बनाना चाहते हैं। या फिर अपने Notes को दोस्तों या क्लासमेट के साथ WhatsApp पर शेयर करना चाहते हैं। 

लेकिन इन नोट्स के फोटो को व्हाट्सएप पर शेयर करने से इसकी Quility कम हो जाती हैं। और नोट्स शेयर करने के बाद, इसकी बहुत सी फोटो होने से आपके दोस्तों को नोट्स के फोटो सीरियल से पहचानने में परेशानी होती हैं। ऐसे में आप सुविधा के लिए Notes के Images को व्यवस्थित करके PDF में कन्वर्ट करना चाहते हैं। या अगर आप Online कोई कार्य करते हैं, 

तो आपको भी किसी Documents जैसे :- पैन कार्ड, आधार कार्ड, फोटो आदि का पीडीएफ बनाने की आवश्यकता पड़ती हैं। आप चाहे किसी भी कारण से पीडीएफ बनाना चाहते हैं। लेकिन आपको Mobile या Laptop से Photo का PDF बनाने का तरीका मालूम नही हैं। तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नही हैं। क्योंकि यहाँ आप Photo से PDF बनाना स्टेप बाय स्टेप सीख जाएंगे।

तो आइये, Photo Ko PDF Kaise Banate Hain जानते हैं!......



 🔎Table Of Contents




 

PDF Kaise Banate Hai | पीडीएफ कैसे बनाते हैं


आप भी मोबाइल में फोटो का पीडीएफ बनाना चाहते हैं। तो किसी भी फोटो, डॉक्यूमेंट का Phone में PDF बनाने के 3 तरीके हैं। जिसमें (1) PDF बनाने वाला ऐप के द्वारा, (2) Online Image to PDF Converter वेबसाइट के द्वारा और (3) मोबाइल में Google Drive से PDF बनाने का तरीका। इन तीनो तरीको से Photo का PDF Kaise Banta Hai आगे लेख में विस्तार से जानेंगे। 

अगर आप Computer या Laptop में पीडीएफ बनाना चाहते हैं। तो आगे लेख में Computer Me PDF Banane Ka Tarika भी बताया हैं। जिससे आप ऑनलाइन आसानी से फोटो को पीडीएफ में कन्वर्ट कर सकते हैं। तो चलिए इन सभी तरीकों को स्टेप बाय स्टेप जानते हैं।



Photo Ko PDF Kaise Banaye | फोटो को पीडीएफ कैसे बनाएं 


यह मोबाइल में फोटो का पीडीएफ में बनाने के लिए PDF Banane Wala App वाला तरीका हैं। अगर आपको बराबर फोटो यानी JPG को PDF में कन्वर्ट करने की आवश्यकता पड़ती हैं। तो यह ऐप वाला तरीका आपके लिए बढ़िया हैं। क्योंकि इससे आप अपने Phone में Offline भी Image को PDF File बना सकते हैं। फोटो से पीडीएफ बनाने के लिए आगे के स्टेप्स फॉलो करें।


1. Play Store से Image to PDF ऐप डाउनलोड करें। 👇


2. अब ऐप को ओपन करके नीचे CONTINUE पर क्लिक करें।



3. फिर + SELECT IMAGES पर क्लिक करें।



4. इसके बाद photos, media and files का परमिशन ALLOW करें।



5. अब वह फोटो सेलेक्ट करके नीचे IMPORT बटन पर क्लिक करें। अगर आपके फोन में फोटो नही हैं। तो ऐसे में आप चाहे तो ऊपर कैमरे के आइकॉन पर क्लिक करके भी डॉक्यूमेंट, नोट्स आदि का फोटो खींचकर भी PDF बना सकते हैं। 
Note :- अगर आप Notes बनाने के लिए Multiple फोटो का एक PDF बनाना चाहते हैं। तो यहाँ एक से अधिक फोटो व्यस्थित क्रम में चुनें। जैसे :- नोट्स का पहला पन्ना, फिर दूसरा पन्ना, फिर तीसरा पन्ना आदि 



6. इसके बाद आपको कुछ ऑप्शन मिलेंगे। जिसे आप फोटो को अपने अनुसार Adjest कर लें। ये सात ऑप्शन इस प्रकार हैं। 👇


(1). Rename :- फोटो का नाम चेंज कर सकते हैं।

(2). Crop :- डॉक्यूमेंट, फोटो के अनचाहे भाग को क्रॉप करके हटा सकते हैं।

(3). Delete :- आपने PDF के लिए एक से अधिक फोटो सेलेक्ट किया हैं। लेकिन इसमें आप किसी फोटो को पीडीएफ में शामिल नही करना चाहते हैं। तो उसे डिलीट कर सकते हैं। 

(4). Filter :- फोटो को बढ़िया बनाने के लिए फिल्टर का प्रयोग कर सकते हैं।

(5). Left Rotate :- फोटो को बायीं तरफ घुमा सकते हैं।

(6). Right Rotate :- फोटो को दाई तरफ घुमा सकते हैं।

(7). Adjust :- फोटो का Contrest, Brightness, और Details को अपने अनुसार एडजेस्ट कर सकते हैं।


7. फिर नीचे DONE पर क्लिक करें।



8. अब CONVERT TO PDF पर क्लिक करें।



9. इसके बाद यहाँ आपको कुछ ऑप्शन मिलेंगे। जिसका मतलब नीचे लेख में समझकर अपने अनुसार इन ऑप्शन का यूज करें।


(1). Rename :- PDF File का नाम बदल सकते हैं।

(2). Password :- पीडीएफ को सिक्योर करने के लिए PDF में Password सेट कर सकते हैं।

(3). White Margins :- फोटो के पीडीएफ में चारो तरफ सफेद किनारा छोड़ सकते हैं।

(4). Compression Settings :- PDF फाइल का साइज अपने अनुसार कंप्रेस कर सकते हैं।

(5). PDF Settings :- यहाँ से आप PDF का Page Size और Orientation सेलेक्ट कर सकते हैं।

(6). PREVIEW :- पीडीएफ बनने के बाद कैसा दिखाई देगा। वह आप प्रीव्यू पर क्लिक करके देख सकते हैं।


10. अब CONVERT पर क्लिक करें। 


बस इतना करते ही आपके स्मार्टफोन के File Manager में फोटो का PDF बनकर Save हो जायेगा। जिसे अब आप WhatsApp पर या Online किसी भी तरीके से शेयर कर सकते हैं। 



Photo Se PDF Kaise Banaen Online


यह फोटो को पीडीएफ बनाने का ऑनलाइन तरीका हैं। जिसमे हम Image to PDF Convertor Tools की सहायता से फोटो को PDF बनाना जानेंगे। अगर आपको कभी कभी फोटो को पीडीएफ बनाने की आवश्यकता पड़ती हैं। तो यह Photo Ko PDF Kaise Banaye Online तरीका आपके लिए बढ़िया हैं। क्योंकि इस तरीके से आपको अपने Mobile में किसी ऐप को डाउनलोड नही करना पड़ता हैं। और इससे आप मात्र कुछ ही स्टेप्स में फोटो को पीडीएफ में कन्वर्ट कर सकते हैं। इस तरीके से PDF File बनाने के लिए आगे के स्टेप्स फॉलो करें।


1. सबसे पहले यहां दिए गए लिंक से IlovePDF वेबसाइट पर जाएं। 👇


2. अब Select JPG images पर क्लिक करें।



3. फिर वह फोटो सेलेक्ट करके ऊपर Done पर क्लिक करें।



4. इसके बाद Convert to PDF पर क्लिक करें।



5. अब Download PDF पर क्लिक करें।


बस इतना करते ही आपके मोबाइल में फोटो का PDF डाउनलोड हो जायेगा। जिसे अब आप उपयोग कर सकते हैं। Mobile में फोटो को पीडीएफ बनाने का यह सिंपल और आसान तरीका है। और सबसे बात यह हैं, कि इस तरीके से आप Laptop या Computer में भी फोटो का पीडीएफ बना सकते हैं।



Google Drive Se PDF Kaise Banaye


सभी स्मार्टफोन में गूगल ड्राइव ऐप पहले से इनस्टॉल रहता हैं। वैसे तो Google Drive का उपयोग लोग अपने फोटो, वीडियो, डाक्यूमेंट्स आदि को Online Save करने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, की Google Drive में भी Photo, Documents आदि को PDF में कन्वर्ट करने का फीचर मिलता हैं। जी हाँ!.. आप भी Google Drive Se PDF Kaise Banaye सीखना चाहते हैं। तो इसके लिए आगे बताये गए स्टेप्स फॉलो करें।

1. Google Drive ऐप ओपन करें।

2. अब (+) प्लस के आइकॉन पर क्लिक करें।

3. फिर Scan ऑप्शन पर क्लिक करें।

4. इसके बाद कैमरा ओपन हो जायेगा, जिससे आप जिस भी डॉक्यूमेंट, नोट्स का PDF बनाना चाहते हैं। उसका फोटो खींचे।

5. अब OK पर क्लिक करें। 

6. इसके बाद अगले टैब में फोटो को अपने अनुसार Rotate, Crop, Rename आदि करके Save पर क्लिक करें।
Note :- ध्यान रहे Google Drive में डॉक्यूमेंट, Notes आदि का फोटो खींचने पर उस फोटो का अतिरिक्त भाग गूगल ड्राइव स्वतः Crop कर देता हैं। अगर आप अपने अनुसार फोटो को क्रॉप करना चाहते हैं, तो आप Crop ऑप्शन की मदत से कर सकते हैं।

7. अब ऊपर Save बटन दबायें। 


बस इतना करते ही इस फोटो का पीडीएफ आपके Google Drive अकाउंट पर अपलोड हो जायेगा। अगर आप इसे अपने फोन में डाउनलोड करना चाहते हैं। तो इनके लिए गूगल ड्राइव में उस PDF File में थ्री डॉट पर क्लिक करके Download पर क्लिक करें। बस अब आपके फोन में गूगल ड्राइव से फोटो का पीडीएफ सेव हो जायेगा।



Computer Me Photo Ko PDF Kaise Banaye


आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर Online कोई फॉर्म भर रहे हैं। या कोई अन्य कार्य कर रहे हैं। जिसमे आपको Photo, Document आदि का PDF बनाकर अपलोड करने की आवश्यकता पड़ती हैं। तो कंप्यूटर में पीडीएफ बनाने के लिए आगे बताये गए तरीके को फॉलो करें।

1. कंप्यूटर में फोटो को पीडीएफ बनाने के लिए यहाँ नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।👇


2. इसके बाद Select JPG images पर क्लिक करें।



3. फिर अपने कंप्यूटर डिवाइस से वह फोटो सेलेक्ट करें।

4. अब पीडीएफ का Orientation, Page Size, Margin आदि PDF ऑप्शन को अपने अनुसार एडजेस्ट करके नीचे Convert to PDF बटन पर क्लिक करें।

5. इसके बाद Download PDF पर क्लिक करें।

बस इतना करने के बाद आपके कंप्यूटर या लैपटॉप डिवाइस में फोटो का PDF डाउनलोड हो जाएगा। जिसे अब आप उपयोग में ले सकते हैं।



Photo Ko PDF बनाने से जुड़े प्रश्न (FAQs)


फोटो को पीडीएफ कैसे बनाएं?

आप भी अपने मोबाइल में फोटो, डॉक्यूमेंट, Notes आदि को PDF में कन्वर्ट करना चाहते हैं। तो इसके लिए प्लेस्टोर से Image to PDF ऐप को डाउनलोड करें। फिर ऐप को ओपन करके CONTINUE पर क्लिक करें। फिर + SELECT IMAGES पर क्लिक करके फोटो और मीडिया का परमिशन Allow करें। अब वह फोटो सेलेक्ट करके Import पर क्लिक करें। प्रक्रिया थोड़ी लंबी है, इसलिए इसके आगे के स्टेप्स को आप ऊपर लेख में देख सकते हैं।


कंप्यूटर में पीडीएफ फाइल कैसे बनाएं?

कंप्यूटर या लैपटॉप में फोटो का पीडीएफ फाइल बनाना बहुत आसान हैं। डेस्कटॉप में JPG को PDF में कन्वर्ट करने के लिए ब्रॉउजर को ओपन करें। अब उसमें ilovepdf.com/jpg_to_pdf  सर्च करें। फिर Select JPG images पर क्लिक करके अपने PC में वह फोटो चुनें। इसके बाद Convert to PDF पर क्लिक करें। और अंत के Download PDF पर क्लिक करें।


Notes Ka PDF Kaise Banaye

आप एक स्टूडेंट हैं, और आप अपने Notes को अपने दोस्तों, सहपाठियों या ऑनलाइन किसी के साथ शेयर करना चाहते हैं। इसलिए आप इन नोट्स को PDF में Convert करना चाहते हैं। तो इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में उन नोट्स का एक एक करके फोटो खींच लें। अब उन नोट्स को PDF बनाने के लिए ऊपर लेख में बताया गया "Photo Ko PDF Kaise Banaye" तरीका पढ़ें। 


Photo Ko PDF Banane Wala App

फोटो को पीडीएफ बनाने वाला ऐप Image to PDF, Document Scanner, Tap Scanner, I Love PDF आदि हैं। जिसका ऊपर आप अपने फोन में पीडीएफ बनाने के लिए कर सकते हैं।


Mobile Me Photo Ko PDF Kaise Banaye

मोबाइल में फोटो को आप 3 तरीके से PDF File में बदल सकते हैं। जिसमें (1) ऐप्प वाला तरीका, (2) Online PDF बनाने का तरीका और (3) गूगल ड्राइव से पीडीएफ बनाने का तरीका। आप इन सभी तरीकों को ऊपर लेख में विस्तार से समझकर फोटो का पीडीएफ बना सकते हैं।

ये भी पढ़े:

आपने क्या सीखा [Conclusion]

तो दोस्तों! आशा करता हूँ, आज के इस लेख में आप Computer और Mobile में Photo Ko PDF Kaise Banaye सीख गए होंगे। मैंने आपको ऊपर लेख में Offline और Online दोनो तरीकों से PDF बनाने का तरीका बताया हैं। जिसमे आप किसी भी तरीके से Gallery Se फोटो को सेलेक्ट करके पीडीएफ में Convert कर सकते हैं। मुझे ऊपर लेख में PDF Kaise Banate Hain Online तरीका बहुत अच्छा लगता हैं। 

क्योंकि यह तरीका बहुत ही सिंपल और आसान हैं। और आप इससे मोबाइल के साथ साथ कंप्यूटर में भी पीडीएफ बना सकते हैं। इस तरीके की सबसे अच्छी बात मुझे यह लगी, कि आप Multiple Images का एक साथ अलग अलग PDF बना सकते हैं। आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे शेयर करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post