My First Vlog Viral Kaise Kare 2023 (100% रियल वायरल ट्रिक)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
नमस्कार दोस्तों! आज हम जानेंगे, My First Vlog Viral Kaise Kare. वर्तमान समय में यूट्यूब पैसे कमाने और पॉपुलर होने के लिए बेस्ट प्लेटफॉर्म हैं। बहुत से लोग यूट्यूब पर अपने Daily Life से जुड़े Vlog वीडियो बनाकर अपलोड कर रहे हैं। और लोग उनके Videos को पसंद भी कर रहे हैं। उनकी वीडियो वायरल हो रही हैं। जिससे वे दिन प्रतिदिन और भी फेमस हो रहे हैं। आपने भी अपना नया यूट्यूब चैनल बनाया हैं। जिसपर आप अपने Vlog शेयर करना चाहते हैं।

My First Vlog Viral Kaise Kare
My First Vlog Viral Kaise Kare 2023

तो हर नये Vlogger की तरह आप भी अपने First Vlog Viral करना चाहते होंगे। ताकि आपका चैनल लोगो के नजर में आयें। आपके Subscriber बढ़े। जिससे आपके आने वाले Vlog वीडियो पर अच्छे खासे Views आएं। जिससे जल्द से जल्द यूट्यूब से आपकी कमाई भी शुरू हो जाएं। तो ऐसे में इस लेख में आप 2023 में My First Vlog Video Viral Kaise Kare सीख जाएंगे। इसलिए लेख को अंत तक पढ़े।

आजकल यूट्यूब पर नए नए Vloggers आ रहे हैं। जिनके यूट्यूब चैनल के My First Vlog टाइटल वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं। उसपर 100k, 1M तक के Views आ रहे हैं। जिससे उनके सब्सक्राइबर भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में बहुत से नए लोग भी अपने यूट्यूब चैनल पर My First Vlog टाइटल वाले वीडियो अपलोड कर रहे हैं। लेकिन उनके Vlogs वायरल नही हो रहे हैं। उनके वीडियोस पर 100, 500 तक ही व्यूज आ रहे हैं। आप भी इन्ही नये Vloggers में से हैं।

और My First Vlog को Viral करने की ट्रिक जानना चाहते हैं। ताकि आपके चैनल को शुरुआती बूस्ट मिले। आखिर ऐसा क्या करें, जिससे My First Vlog वीडियो वायरल हो जाये। तो इसकी जानकारी के लिए आप बिल्कुल सही लेख पढ़ रहे हैं।  


My First Vlog Viral Kaise Kare | माय फर्स्ट ब्लॉक वायरल कैसे करें 


आपने भी यूट्यूब पर बहुत से My First Vlog टाइटल वाले वीडियो वायरल होते देखा हैं। उसी तरह आप भी अपने नए यूट्यूब चैनल के माय फर्स्ट ब्लॉक वायरल करना चाहते हैं। लेकिन ज्यादा जानकारी नही होने के कारण आपको My First Vlog Viral करने का तरीका या ट्रिक मालूम नही हैं। तो यहाँ आगे लेख में बताएं गए पॉइंट्स को ध्यान में रखकर आप अपने यूट्यूब चैनल पर My First Vlog अपलोड करते हैं। तो आपके Vlog वीडियो वायरल होने का चांस बढ़ जायेगा।


1. ब्लॉग वीडियो का आकर्षक थम्बनेल बनाएं।


आप यूट्यूब पर चाहे माय फर्स्ट ब्लॉग टाइटल वाले वीडियो वायरल करना चाहते हो या फिर किसी अन्य वीडियो को। इन वीडियो के Viral होने के पीछे एक आकर्षक Thumbnail का बहुत बड़ा रोल होता हैं। आपको यूट्यूब के होम पेज को स्क्रोल करते वक्त बहुत से वीडियो के थंबनेल दिखाई देता हैं। लेकिन आप सिर्फ उसी वीडियो पर क्लिक करते हैं। 

जिसका थम्बनेल अट्रैक्टिव होता हैं। आप यूट्यूब पर वायरल हुई बहुत से My First Vlog Title वाले वीडियो का थम्बनेल देखकर सीख सकते हैं। ऐसे थम्बनेल को देखकर ही उसपर क्लिक करने का मन करता हैं। आप भी अपने प्रथम ब्लॉग के लिए इसी तरह का आकर्षक थम्बनेल बनाये। Thumbnail बनाने के लिए Pixellab ऐप का उपयोग कर सकते हैं।



2. वीडियो का Time Duration कम रखें।


यूट्यूब पर अधिकतर वे My First Vlog वायरल होते हैं। जिनके Vlog वीडियो का टाइम ड्यूरेशन 2 मिनट से कम होता हैं। जिससे होता यह हैं, की जब यूट्यूब आपके Vlog को Viewers के सामने पेश करता हैं। और थम्बनेल आकर्षक हो, और वीडियो बहुत छोटा होता हैं। तो जिज्ञासावश लोग आपके वीडियो के थम्बनेल पर क्लिक करके वीडियो अवश्य देखते हैं। जिससे आपके थम्बनेल का CTR अधिक होने से यूट्यूब आपके My First Vlog वीडियो को बहुत से Viewers को रेकमेंड करता हैं। इसलिए आप अपने Vlog वीडियो का लेंथ कम रखें।

इसका मतलब यह नही हैं, की लॉन्ग ड्यूरेशन वाले ब्लॉग वीडियो वायरल नही होते हैं। अगर आपके अंदर ऐसी काबिलियत है, जिससे आप वीडियो में अपने ऑडियंस को अपने वीडियो के अंत तक देखने के लिए रोककर रख सकते हैं। यानी आप अपने बोलने के अंदाज से ऑडियंस के साथ कनेक्शन बनाने में माहिर हैं। तो लोग आपके Long Duration यानी 5 मिनट, 10 मिनट वाले ब्लॉग वीडियो को आखिरी तक अवश्य देखेंगे। जिससे यूट्यूब भी आपके वीडियो को अन्य बहुत से Viewers को रेकमेंड करेगा। जिससे आपका वीडियो वायरल हो सकता है।


3. यूट्यूब चैनल का नाम Views वाला रखें।


आजकल बहुत से नए Vlogger अपने चैनल का नाम अलग प्रकार से रखते हैं। कुछ इस प्रकार THE PR VLOGS • 799K Views • 4 hour ago .. से।
जिससे जब उनके यूट्यूब का थम्बनेल यूट्यूब पर किसी Viewers को दिखाई देता हैं। तो उस वीडियो के रियल Views और Upload Time के स्थान पर यूट्यूब चैनल के नाम मे शामिल व्यूज और अपलोड टाइम दिखाई देता हैं। जिसे Viewers सच मान लेते हैं। और कम समय मे ज्यादा व्यूज दिखाई देने से Viewers के मन मे यह जिज्ञासा उत्पन्न होता हैं। कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या जिससे 4 घंटे पहले अपलोड किए गए वीडियो में 8 लाख Views मिलें?

और अपने इसी जिज्ञासा को शांत करने के लिए Viewers के मन मे आपके वीडियो को देखने का विचार उत्पन्न होता हैं। जिससे वे आपके वीडियो के थम्बनेल पर क्लिक करते हैं। और वीडियो पर अधिक Views आने का कारण जानने के लिए आपके वीडियो को अंत तक देखते हैं। जिससे आपके वीडियो का Audience Retention बढ़ जाता हैं। जिससे यूट्यूब के अल्गोरिथम के ऐसा लगता हैं, की इस वीडियो में कुछ तो बात हैं। इसलिए यूट्यूब आपके वीडियो बहुत से लोगों को रेकमेंड करता हैं। जिससे आपके वीडियो वायरल हो जाता हैं। इसलिए अगर आपके My First Blog वीडियो पर व्यूज नही आ रहे हैं। तो एक बार अपने यूट्यूब चैनल के नाम मे Views और Upload Time ऐड करके अवश्य देखें।



4. वीडियो और ऑडियो की Quality बढ़िया रखें।


आप चाहे कोई भी यूट्यूब वीडियो देखें। अगर उस वीडियो में आवाज क्लियर नही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में बहुत Noise हैं। तो आप ऐसे विडियो को देखना बिल्कुल भी पसंद नही करेंगे। यही बात आपके ऑडियंस पर भी लागू होती हैं। इसलिए आप अपना My First Vlog वायरल करना चाहते हैं। तो ध्यान रखें उसमें जो Voice यानी ऑडियो की क्विलिटी क्लियर हो। ताकि अगर कोई Viewers आपके वीडियो के थम्बनेल पर क्लिक करके आपका वीडियो देखें। तो क्लियर आवाज होने से वीडियो में आपकी बाते स्पष्ट सुन सकें। 

वीडियो में थम्बनेल, टाइम ड्यूरेशन, ऑडियो क्विलिटी के साथ साथ आपका वीडियो अच्छे से एडिट किया हुआ होना चाहिये। बहुत से नए Vlogger जानकारी के अभाव में, अपना फर्स्ट ब्लॉग वीडियो जल्दी वायरल करने के लिए वीडियो शूट करके बिना Edit किये ही अपलोड कर देते हैं। जिससे वीडियो तो लंबा होता ही हैं। साथ ही वीडियो में बेकार के सीन भी ऐड हो जाते हैं। जिससे वीडियो बोरिंग हो जाता हैं। इसलिए अपने वीडियो को बेहतरीन बनाने के लिए अच्छे से एडिटिंग करें। वीडियो एडिट करने के लिए आप Kinemaster, Power director, Inshot, VN Video Editor ऐप का उपयोग कर सकते हैं।



5. वीडियो में My First Vlog टाइटल, डिस्क्रिप्शन और Tags लगायें।


यूट्यूब पर वीडियो का SEO करना जरूरी होता हैं। जिससे आपका वीडियो सर्च रिजल्ट में टॉप पर आए और वीडियो वायरल हों। इसके लिए आपको अपने प्रथम ब्लॉग वीडियो में My First Vlog टाइटल का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही My First Vlog Video के Description और Tags में यहाँ नीचे बताया गया Keyword अवश्य ऐड करें।


My First Vlog Description 2023


आप अपने प्रथम ब्लॉग का डिस्क्रिप्शन लिख रहे हैं। तो डिस्क्रिप्शन में पहले My First Vlog लिखें। इसके बाद आप अपने बारे में, अपने यूट्यूब चैनल, अपने ब्लॉग वीडियो के बारे में लिखें। इसके बाद Related Queries लिखकर यहाँ नीचे बताया गया कीवर्ड टाइप करें। 👇

My first vlog, My first vlog 2023, My first vlog video, my first vlog on youtube, my first vlog today, my first vlog in youtube, my first vlog viral trick, my first blog, my first blog 3rd lahar

वीडियो के डिस्क्रिप्शन में इन कीवर्ड को ऐड करने के बाद नीचे अपने अन्य सोशल मीडिया अकाउंट जैसे :- इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर आदि का लिंक डालें। और अंत मे Thanks for Watching Video लिखें। ध्यान रहें, वीडियो के डिस्क्रिप्शन में, टैग्स में, #टैग्स में अपने यूट्यूब चैनल के नाम वाला कीवर्ड अवश्य डालें।


My First Vlog Tags 2023


आपने अपने फर्स्ट वीडियो में Tags में ऊपर डिस्क्रिप्शन वाला कीवर्ड ऐड कर सकते हैं। वैसे आप https://rapidtags.io/generetor वेबसाइट में अपने वीडियो का Title डालकर वायरल टैग्स प्राप्त कर सकते हैं। आप चाहे तो यूट्यूब पर वायरल हुए My First Vlog टाइटल वाले वीडियो में उपयोग किया गया Tags पता करके अपने वीडियो में लगा सकते हैं। इसके लिए बस आपको यूट्यूब पर वायरल हुई उस ब्लॉग वीडियो का लिंक कॉपी करना है। और https://tuberanker.com/youtube-tag-extractor वेबसाइट पर उस लिंक को पेस्ट करके Extract Tags बटन पर क्लिक करना हैं। अब Tags को सेलेक्ट करके कॉपी कर लें। और अपने Vlog वीडियो में इनका उपयोग करें। 


6. अपने वीडियो में Reality दिखाएँ।


यूट्यूब पर आप लंबे समय तक बने रहना चाहते हैं। तो आपको अपने ऑडियंस के साथ कनेक्शन बनाना होगा। उनका विश्वास जितना होगा। और यह तभी होगा, जब आप अपने ऑडियंस को ब्लॉग में रियलिटी दिखाए। कहने का मतलब यह हैं, की आप अपने First Vlog Video और इसके बाद के वीडियो में भी आप जो हैं, जैसे हैं, जिस तरह से बातचीत करते हैं, वही दिखाये। ऐसा नही की लोग क्या कहेंगे? यह सोचकर आप वीडियो में नये नये कपड़े पहनें, आपको अंग्रेजी नही आती, फिर भी वीडियो में इंग्लिश बोलें। इस तरह का आपको दिखावा करने की आवश्यकता नही हैं।

आप अपने फर्स्ट ब्लॉग में बिना डरे, बिना हिचकिचाएं, बिल्कुल घर पर जिस तरह से बातचीत करते हैं। उसी तरह नॉर्मल होकर वीडियो में अपने बारे में, चैनल के बारे में बताएं। आप उदहारण के लिए यूट्यूब पर वायरल हुए बहुत से My First Vlog टाइटल वाले वीडियो को देखकर समझ सकते हैं। ऐसा करने से लोग आपके वीडियो को अंत तक देखेंगे। उसपर लाइक, कमेंट, Subscribe भी करेंगे। जिससे आपका वीडियो वायरल हो सकता हैं। 


My First Vlog Viral Trick क्या हैं?


यूट्यूब पर बहुत से नए Vlogger My First Vlog वायरल करने की Trick जानना चाहते हैं। तो माय फर्स्ट बलॉक वायरल करने की ट्रिक यह हैं। कि आप वीडियो में अट्रैक्टिव थम्बनेल लगाएं। वीडियो की लेंथ कम रखें। वीडियो को अच्छे से एडिट करे, उसकी ऑडियो क्विलिटी बढ़िया रखें। टाइटल, डिस्क्रिप्शन, टैग्स में My First Vlog कीवर्ड का प्रयोग करें। अपने ऑडियंस के साथ कनेक्शन बनाएं। और सबसे Pro Trick यूट्यूब पर वायरल बहुत से My First Vlog वाले वीडियो को देखें। और उससे समझे कि वीडियो के वायरल होने का कारण क्या हैं। और उसे अपने वीडियो में अप्लाई करके देखें।


ये भी पढ़े:

Post a Comment

Previous Post Next Post