Instagram Par Kaun Sa Trend Chal Raha Hai - पता करें (2023)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
नमस्कार दोस्तों! आज हम जानेंगे, Instagram Par Kaun Sa Trend Chal Raha Hai. आप भी इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग सॉन्ग या ऑडियो पर Reels वीडियो शेयर करना चाहते हैं। ताकि Trend में होने से आपके रील्स पर अधिक Reach मिलें और आपका वीडियो वायरल हो जाएं। ऐसे में इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग सॉन्ग पर रील्स वीडियो बनाने के लिए, आपको वर्तमान में इंस्टाग्राम पर Trending Song या Audio की जानकारी होनी चाहिए। 

Instagram Par Kaun Sa Trend Chal Raha Hai
इंस्टाग्राम पर कौन सा ट्रेंड चल रहा हैं 2023

लेकिन बहुत से क्रिएटर्स इंस्टाग्राम पर चल रहे Trend को पता करना नही आता हैं। इंस्टाग्राम के कुछ ऐसे भी क्रिएटर्स हैं, जो Trend को Train कहते हैं। ऐसे में Google से उनका प्रश्न यह रहता हैं। कि अभी Instagram Par Kaun Sa Train Chal Raha Hai कैसे पता करें। तो आज के इस लेख में आप इंस्टाग्राम पर चल रहे Trending Song/Audio और Reels वीडियो पता करना सीख जाएंगे। इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।



 🔎Table Of Contents




Instagram Par Kaun sa Train Chal Raha Hai | इंस्टाग्राम पर कौन सा ट्रेन चल रहा है

सबसे पहले इंस्टाग्राम पर रील्स में किसी भी वायरल चल रहे सॉन्ग या ऑडियो का Train नही Trend होता हैं। लेकिन अंग्रेजी के इन दोनों शब्दों में समानता के कारण कुछ लोग Trend को Train कहते हैं। लेकिन अपने प्रश्नों में इन शब्दो के यूज का उनका इरादा यही होता हैं। कि वे वर्तमान में इंस्टाग्राम पर चल रहे ट्रेंडिंग रील्स, सॉन्ग या ऑडियो के बारे में जानना चाहते हैं। इसलिए उनका प्रश्न होता हैं, कि इंस्टाग्राम पर कौन सा ट्रेंड चल रहा है? आप भी अपने इंस्टाग्राम रील्स वीडियो पर फ्री में, सही तरीके से अधिक से अधिक Views और Likes प्राप्त करना चाहते हैं। तो इसके लिए आप वर्तमान में इंस्टाग्राम पर चल रहे Trending Song या Audio पर रील्स अपलोड करें। 

क्योकि इंस्टाग्राम पर चल रहे ट्रेंड के कारण Trending Audio/Song पर बना हुआ रील्स वीडियो काफी वायरल होती हैं। इसलिए आपको इंस्टाग्राम के Trends को फॉलो करना चाहिए। इंस्टाग्राम पर जो वीडियो ट्रेंड में हो, उसी ट्रेंड पर आपको भी रील्स बनाना चाहिए। इंस्टाग्राम पर कोई भी ट्रेंड कुछ दिनों, या सप्ताह तक ही चलता हैं। ऐसे में Trend के समय आपके रील्स वायरल होने की संभावना अधिक रहती थीं। क्योंकि ट्रेंड में होने से शुरुआत में Reels में कुछ नया और यूनिक लगने पर लोग ट्रेंडिंग रील्स देखना बहुत पसंद करते हैं। लेकिन कुछ समय बाद एक ही तरह के ट्रेंडिंग ऑडियो या सॉन्ग पर बहुत से क्रिएटर्स के रील्स को देखते देखते लोग बोर हो जाते हैं। 

जिससे लोग धीरे धीरे इस तरह के रील्स को स्किप करना शुरू कर देते हैं। और इस तरह से कुछ दिनों में वह Trending Song या Audio, Trend से बाहर हो जाता हैं। जिससे ट्रेंड से बाहर होने पर, ऐसे ऑडियो पर रील्स बनाने का कोई फायदा नही रह जाता हैं। इसलिए आप जैसे बहुत से इंस्टाग्राम क्रिएटर्स, जो वर्तमान में इंस्टाग्राम पर चल रहे ट्रेंड का फायदा लेना चाहते हैं। उन्हें सही समय पर Trending Song या Audio की जानकारी होना आवश्यक हैं। सही समय से हमारा मतलब यह हैं, की उस समय, जब इंस्टाग्राम पर कोई नया Trend शुरुआती स्टेज में हो। यानी उस ट्रेंडिंग ऑडियो पर रील्स वीडियो बहुत चल रहे हों। लेकिन उसपर काफी कम संख्या में Reels बना हो। 



Instagram Par Kaun Sa Trend Chal Raha Hai

वर्तमान में इंस्टाग्राम पर चल रहे ट्रेंड पता करने यानी अभी कौन सी Reels वीडियो Trending में हैं। इसके लिए आपको इंस्टाग्राम पर Reels टैब में रील्स वीडियो देखना होगा। जिससे आपके सामने Trend में और बिना ट्रेंड वाले दोंनो तरह के रील्स आएंगे। इनमें से कौन सा रील्स, ऑडियो Trending में हैं। यह पता करने के लिए आगे के स्टेप्स फॉलो करें।


1. इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करके Reels आइकॉन पर क्लिक करें।



2. अब रील्स वीडियो को स्क्रोल करते करते, जिस भी रील्स में नीचे Audio में तिरछे तीर यानी Trending का आइकॉन बना हो। समझ जाइए, वह रील्स वीडियो ट्रेंड में है। उस ट्रेंडिंग तीर आइकॉन पर क्लिक करें। 



3. यहाँ आपको उस Trending Song या Audio पर बने हुए बहुत से रील्स दिखाई देगा। इन रील्स को देखकर आप समझ यानी आईडिया ले सकते हैं। कि लोग इस ऑडियो पर किस तरह के रील्स बना रहे हैं। साथ ही यहाँ आपको ऊपर में इस Audio पर अभी तक कितने Reels बन चुके हैं? और उन रील्स पर कितने Views आये हैं। उसकी जानकारी मिल जाएगी। 



4. अगर आप इस Audio/Song पर अभी तुरंत Reels बनाना चाहते हैं। तो ऊपर Use audio बटन पर क्लिक करें। जिससे इंस्टाग्राम का कैमरा चालू हो जायेगा। और आप इंस्टाग्राम पर Trending Reels बना पाएंगे। 



5. लेकिन अगर आप बाद में इस ट्रेंडिंग ऑडियो का अपने Reels में यूज करना चाहते हैं। इसलिए आप नए नए Trending Audio को Collect कर रहें हैं। तो ऐसे में ऊपर Save आइकॉन पर क्लिक करके Audio को सेव कर लें। ताकि बाद आपको यह ऑडियो ढूंढना ना पड़े।


इस तरह आपको पता चल जायेगा कि अभी इंस्टाग्राम Reels Par Trend Kya Chal Raha Hai. आप इंस्टाग्राम पर Trending Reels की पहचान करना सीख गए होंगे। आपने ऊपर स्टेप 5. में जो ट्रेंडिंग ऑडियो सेव किया हैं। बाद में उसका देखने या यूज करने के इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करके प्रोफाइल फोटो पर क्लिक कीजिए। फिर ऊपर थ्री लाइन पर क्लिक करके पर नीचे आपको Saved का ऑप्शन मिलेगा। जिसपर क्लिक करके, आप उन Save किये Audio को देख और यूज कर सकते हैं। 



Instagram Par Trending Song Kaun Sa Hai

इंस्टाग्राम पर वर्तमान में बहुत से सॉन्ग यानी ऑडियो ट्रेंडिंग में होते हैं। जिसमें आप इंस्टाग्राम पर Top 50 Trending Audio का लिस्ट देख सकते हैं। इस लिस्ट में समय समय पर ट्रेंडिंग Song बदलते रहते हैं। आप इन ट्रेंडिंग ऑडियो पर भी, अपना रील्स बनाकर वायरल कर सकते हैं। इंस्टाग्राम पर इस टॉप 50 ट्रेंडिंग ऑडियो की लिस्ट देखने के लिए, इंस्टाग्राम पर किसी भी रील्स वीडियो जो ट्रेंडिंग में हो। उसके म्यूजिक पर क्लिक करें। फिर उस Trending Audio के पास ↗ Trending पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने टॉप 50 ट्रेंडिंग ऑडियो का लिस्ट आ जायेगा। 

जिसमें आप इन ट्रेंडिंग ऑडियो पर लगे हुए फोटो पर क्लिक करके वह ऑडियो सुन सकते हैं। अगर आप इस टॉप 50 लिस्ट में शामिल किसी ऑडियो पर बने हुए रील्स वीडियो को देखना चाहते हैं। तो इसके लिए उस ऑडियो के नाम पर क्लिक करें। जिससे आपको उस Audio या Song पर बना हुआ रील्स Views और कुल रील्स की संख्या के साथ दिखाई देगा। यहाँ भी आप Use audio पर क्लिक करके तुरंत Reels Video बनाना शुरू कर सकते हैं। या फिर बाद में इस ऑडियो पर रील्स बनाने के लिए, ऊपर Save आइकॉन पर क्लिक करके Audio को Save कर सकते हैं। 



इंस्टाग्राम पर क्या ट्रेंड चल रहा है जुड़े प्रश्न (FAQs)


Instagram पर Trending Reels कैसे पता करें?

इंस्टाग्राम पर Trending Reels पता करने के लिए, इंस्टाग्राम ऐप के रील्स टैब में जाकर रील्स वीडियो देखें। Reels को स्क्रोल करते करते, आपको जिस भी रील्स वीडियो के नीचे Audio में बायीं से दायीं, ऊपर की ओर जाता हुआ तीर का आइकॉन यानी Trending आइकॉन दिखाई दें। समझ जाइए, वह इंस्टाग्राम रील्स ट्रेंडिंग में हैं। इस तरह से इंस्टाग्राम रील्स में तीर का आइकॉन देखकर Trending Reels पता कर सकते हैं।


Instagram पर Trending Song या Audio कैसे पता करें?

इंस्टाग्राम पर जिस भी रील्स में नीचे तीर का आइकॉन दिखें। वह एक ट्रेंडिंग ऑडियो हैं। आप इस तीर के एक पर क्लिक करके, उस Trending Song पर बने हुए रील्स को देख सकते हैं। और ट्रेंडिंग ऑडियो को सेव कर सकते हैं। इस तरह से आप इंस्टाग्राम पर एक एक करके बहुत से Trending Audio पता कर सकते हैं। अगर आप इंस्टाग्राम पर वर्तमान में ट्रेंडिंग ऑडियो की Top 50 लिस्ट देखना चाहते हैं। तो इसके लिए रील्स में नीचे तीर के आइकॉन पर क्लिक करके, अगले पेज में ऊपर ↗ Trending पर क्लिक करें। इस प्रकार आप इंस्टाग्राम पर 2 तरह से ट्रेंडिंग सॉन्ग पता कर सकते हैं।

ये भी पढ़े:

आपने क्या सीखा [Conclusion]

तो दोस्तों! आशा करता हूँ, आप इस लेख में आपको Instagram Par Kaun Sa Trend Chal Raha Hai जानकारी मिल गया होगा। आप लेख में बताये गए तरीको से वर्तमान में इंस्टाग्राम पर चल रहे Trending Reels और Song/Audio को पता कर सकते हैं। इंस्टाग्राम पर ट्रेंड बदलता रहता हैं। अभी हाल में इंस्टाग्राम पर "बादल वर्षा बिजुली", "कैमरामैन जल्दी फोकस करो" , "लप्पु सा सचिन" आदि इस तरह का Trend चल रहा हैं। आगे चलकर यह ट्रेंड भी बदल जायेगा और कोई नया ट्रेंड आएगा। आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे शेयर करें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post