Instagram Me Music Ka Option Kaise Laye - 100% म्यूजिक लाएं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
नमस्कार दोस्तों! आज हम जानेंगे, Instagram Par Music Ka Option Kaise Laye. इंस्टाग्राम का उपयोग आज लगभग सभी स्मार्टफोन यूजर्स करते ही हैं। आप भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना फोटो, रील्स शेयर करते हैं। तो आप Instagram Story के बारे जानते ही होंगे।

आपने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाया ही होगा। इंस्टा स्टोरी में आप फोटो पर Song यानी Music भी लगा सकते हैं।

Instagram Me Music Ka Option Kaise Laye
Instagram Me Music Ka Option Kaise Laye 2023


इंस्टाग्राम पर बहुत से यूजर ऐसे हैं। जो अपने इंस्टाग्राम Story में फोटो पर Song लगाना चाहते हैं। लेकिन उनके इंस्टा अकाउंट में फोटो पर गाना लगाने के लिए Music ऑप्शन नही मिल रहा हैं। आपके साथ भी Instagram Music Option Not Showing Problem आ रहा हैं। तो आप इस लेख Instagram Me Music Ka Option Kaise Laye सीख जाएंगे।

इंस्टाग्राम पर Music ऑप्शन लाने के 2 तरीके हैं। (1) Instagram App Update करें और (2) इंस्टाग्राम में Music Not Showing Problem का Report करें। इनमें से अगर पहला तरीका काम ना करें। तो दूसरा तरीका अप्लाई करने पर कुछ समय मे आपके इंस्टाग्राम में Song यानी Music का ऑप्शन आ जायेगा। 

तो चलिए इन दोनों तरीको से Instagram Par Music Kaise Laen स्टेप बाय स्टेप विस्तार से सीखते हैं।


Instagram Par Music Option Not Showing in Hindi


आपके इंस्टाग्राम अकाउंट पर Music का ऑप्शन दिखाई नही दे रहा हैं। तो इंस्टाग्राम पर ऐसा किसी Bugs के कारण हो सकता हैं। ऐसे में आप इंस्टाग्राम ऐप को Latest Version में अपडेट कर ले। इसके लिए आगे के स्टेप्स फॉलो करें।

1. Play Store ऐप ओपन करें।

2. अब ऊपर सर्च बॉक्स में Instagram सर्च करें।

3. इसके बाद Update बटन पर क्लिक करें।

बस इतना करते ही आपके एंड्राइड स्मार्टफोन में Instagram App अपडेट हो जाएगा। अगर आपको ऊपर के स्टेप 3 में Update बटन के स्थान पर Open का बटन मिलता हैं। तो इसका मतलब आपका इंस्टाग्राम पहले से अपडेट हैं। तो ऐसे में आप नीचे Music ऑप्शन के लिए Report वाला तरीका अपनाएं।



Instagram Par Music Ka Option Kaise Laye


इंस्टाग्राम ऐप को अपडेट करने पर भी आपके इंस्टा अकाउंट में Music का ऑप्शन नही आया हैं। तो ऐसे में आप इस प्रॉब्लम को इंस्टाग्राम पर रिपोर्ट कर सकते हैं। जिससे इंस्टाग्राम टीम आपके अकाउंट से Instagram Music Not Showing Problem को जल्द ही Fix कर देंगे। 

इस प्रॉब्लम का रिपोर्ट करने के लिए सबसे पहले अपने अकाउंट के स्टोरी में जाकर कोई फोटो चुनें। फिर ऊपर स्टीकर आइकॉन पर क्लिक करें। अब Music ऑप्शन नही हैं, तो उसका Screen Shot लें। अब Report करने के लिए आगे के स्टेप्स फॉलो करें।


1. इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें।

2. अब प्रोफाइल पर क्लिक करें।



3. इसके बाद ऊपर थ्री लाइन पर क्लिक करें।



4. फिर Settings में जाएं।



5. अब Help ऑप्शन चुनें।



6. इसके बाद Report a problem पर क्लिक करें।



7. अब Report a problem बटन पर क्लिक करें। 

Note:- अगर आपको Report a problem के स्थान पर Go back and shake phone का बटन मिल रहा है। जिसपर क्लिक करने पर बैक हो जाता हैं। तो ऐसे में स्टेप 6 के बाद Shake phone to report a problem के पास बटन को Disable कर दें। जिससे आपके पास भी Report a problem बटन आ जाएगा।



8. अब रिपोर्ट में पहले से एक स्क्रीनशॉट लगा होगा। जिसे हटाने के लिए क्रॉस (×) पर क्लिक करें।



9. इसके बाद Gallery पर क्लिक करके गैलरी से Music नही दिखने वाला स्क्रीनशॉट चुनें। फिर ऊपर अपने प्रॉब्लम को बताने के लिए यह मैसेज 👇 टाइप करे।

Hi instagram team,
I want to add song to my Instagram story photo. But the music option is not visible. So please help me to fix this problem as soon as possible.
Thanks



10. अब ऊपर Next पर क्लिक करें।



11. इसके बाद Send report पर क्लिक करें।


बस इतना करते इंस्टाग्राम पर आपका प्रॉब्लम रिपोर्ट हो जाएगा। जिसे अब जल्द ही इंस्टाग्राम टीम द्वारा Fix कर दिया जाएगा। जिससे आपको भी Instagram Mein Music Ka Option Nahin A Raha Hai. तो कुछ समय में Music का ऑप्शन मिल जाएगा। 

ये भी पढ़े:

Post a Comment

Previous Post Next Post