My Jio App se Caller Tune Kaise Lagaye - जिओ ट्यून सेट करें (2023)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
नमस्कार दोस्तों! क्या आप जिओ कॉलर ट्यून सेट करना चाहते हैं। यदि हाँ!. तो आप सही लेख पढ़ रहे हैं। क्योंकि आज आप जानेंगे, My Jio App se Caller Tune Kaise Lagaye अगर आप Jio का सिम यूज करते हैं।

तो आप भी आसानी से Free में Jio Caller Tune Set कर सकते है। और आप माय जिओ एप्प के अलावे Jio Saavn App से भी जिओ ट्यून लगा सकते हैं।

My Jio App se Caller Tune Kaise Lagaye
 Jio Caller Tune Kaise Lagaye 2023


जिओ की सिम पर Jio Caller Tune Activate (सक्रिय) करने के अपने ही फायदे है। कैसे?.. चलिये बताते हैं। जब हम अपने Jio नंबर पर Jio Hello Tune सेट करते हैं। और हमारे Number पर कोई कॉलर Call करता हैं। तो उसे ट्रिंग-ट्रिंग के बजाय हमारा पसंदीदा Jio ट्यून सुनाई देता हैं।

जिससे किसी कारण हमें कॉल उठाने में थोड़ी देर भी हो जाये। तो कॉलर को बोरिंग महसूस नही होता है। Jio Tunes में आपको अपना पसंदीदा Caller ट्यून लगाने का छूट मिलता है। जिओ अपने यूजर्स को Jio Caller Tune सर्विस Free में देता है। 

इसलिए अब यदि आप भी Jio Ki Sim Me Caller Tune Kaise Lagaye जानने को उत्सुक हैं। तो इस आर्टिकल को पढ़कर आप अपनी मनपसंद कॉलर ट्यून सेट कर पाएंगे।


 🔎Table Of Contents



 

जिओ कॉलर ट्यून कैसे सेट करे | Jio Caller Tune Kaise Set Kare

आप भी जिओ कॉलर ट्यून के मुफ्त सेवाओं का लाभ उठाना चाहते है। तो जिओ ट्यून लगाने के 4 तरीके है। आपको जो तरीका आसान लगे। वह तरीका अपनाये। वे जिओ कॉलर ट्यून लगाने के 4 Best तरीके ये हैं:

1. My Jio App के द्वारा
2. SMS (मैसेज) के द्वारा
3. Jio Saavn के द्वारा
4. IVR के द्वारा

चलिये इन तरीकों के बारे में विस्तार से जानते है।


माय जिओ एप्प से कॉलर ट्यून कैसे लगाये | My Jio App se Caller Tune Kaise Lagaye 

माय जिओ ऐप से अपनी मनपसंद कॉलर ट्यून लगाने का तरीका बहुत ही आसन हैं। तो Jio App से Caller Tune लगाने के लिए ये स्टेप्स करें।


1. MyJio ऐप में जाए। 

प्लेस्टोर से MyJio App डाउनलोड करे। और अपना जिओ नंबर डालकर Login करें।



2. फिर नीचे JioTunes में जाये।

अब Music में जाकर नीचे JioTunes पर क्लिक करें।



3. अपना पसंदीदा Jio Tunes चुनें।

यहाँ आपको कई ट्रेंडिंग, भक्ति जिओ ट्यून्स मिल जाएंगे। इनमे से कोई Set करना चाहते है। तो उसपर क्लिक करें। अन्यथा Search JioTunes में अपना पसंदीदा जिओ ट्यून सर्च करें। और उसपर क्लिक करे।



4. अब Set JioTune बटन पर क्लिक करें।

आपने जिस जिओ ट्यून को चुना है। उसे लगाने से पहले सुनने के लिए Play के आइकॉन पर क्लिक करें। और अब पसंद आने पर Set JioTune बटन पर क्लिक करें।


बस इन स्टेप्स को पूर्ण करते ही आपके Sim पर Jio Caller Tune Enable तो जायेगा। उम्मीद है अब आप स्क्रीनशॉट देखकर Jio App se Caller Tune Kaise Lagaye समझ गए होंगे।



मैसेज भेजकर जिओ कॉलर ट्यून कैसे लगाते हैं (Jio Caller Tune by SMS)

दोस्तों, आप SMS करके भी अपने जिओ नंबर पर मनचाही कॉलर ट्यून लगा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई App डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होता है। तो Sms के माध्यम से Jio Tune लगाने के लिए यहाँ बताये गए स्टेप्स को फॉलो करें।

1. मोबाइल के Messaging ऐप में जाकर मैसेज में JT टाइप करके 56789 पर भेज दें। 


2. अब आपको Song को चुनने के लिए 3 कैटेगरी मिलते हैं। 1. Bollywood, 2. Regional और 3. International । इनमें से कोई एक चुनने के लिए इसके सामने के नंबर टाइप करके भेजें। मैं Bollywood के लिए 1 टाइप करके सेंड कर रहा हूँ।

3. फिर Top 10 Songs के लिए मैसेज में 2 टाइप करके भेजे।

4. अब Top 10 गानों का List आपके सामने आ जायेगा। लिस्ट में शामिल जो गाना सेट करना चाहते हैं। उसका नंबर टाइप करें।

5. फिर Jio की तरफ से मैसेज रिसीव होने के बाद 1 टाइप करके भेजे। इसके बाद Y भेजें। फिर Confirm करने के लिए Y भेजें।

अब आपके जिओ Sim में आपके द्वारा चुना गया जिओ ट्यून सेट हो जाएगा। आप मैसेज में अपने पसंदीदा गानों, Movie, Singer, Album का नाम भी भेज सकते है। और लिस्ट में इससे जुड़े गानों को JioTunes में Activate कर सकते हैं।



जिओ सावन ऐप से कॉलर ट्यून कैसे लगाएं Jio Saavn App se Caller Tune kaise lagaye


जिओ सावन Jio का Music App है। जिसका उपयोग गाने सुनने के लिए किया जाता है। आप JioSaavn एप्प में भी जियो ट्यून लगा सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

1. JioSaavn ऐप में जाए।

2. फिर ऊपर JioTunes पर क्लिक करें।



3. अब सर्च बॉक्स में अपना Favorite Song सर्च करके उस पर क्लिक करें। या किसी Tranding सॉन्ग पर क्लिक करें।



4. अब Set JioTune पर क्लिक करें।



बस अब आपके फोन में Jio Tune Activation का मैसेज आएगा। और सेट हो जायेगा।



कॉल (IVR) करके जिओ ट्यून कैसे लगाये

कॉल करके Jio Tune Set करने के लिए अपने उस जिओ नंबर से 56789 पर कॉल करे। अब आपके साथ रिकार्डेड कॉल यानी IVR शुरू हो जाएगा। इसमें आपको जिओ ट्यून सेट करने के लिए कुछ निर्देश दिए जाएंगे। 

जिसमे आपको जिओ ट्यून सेट करने हेतु किसी विकल्प का चयन करने के लिए Dial पैड के किसी नंबर को Press करना होगा। और इस तरह उचित संख्या दबाने से आपके
जिओ सिम में Caller Tune एक्टिवेट हो जाएगा।



Jio Caller Tune Set करने से जुड़े प्रश्न (FAQs)


क्या जियो में कॉलर ट्यून फ्री है?

जी हाँ। आप अपने जिओ सिम पर फ्री में कॉलर ट्यून लगा सकते हैं।

जिओ ट्यून सेट करने के लिए कौन से नंबर पर कॉल करें?

जिओ ट्यून सेट करने के लिए नंबर 56789 पर कॉल करें। और IVR के माध्यम से Caller Tune सेट करें। ज्यादा जानकारी के लिए ऊपर लेख पढ़ें।

ये भी पढ़े:

आपने क्या सीखा [Conclusion]

आशा करता हूँ। आप आज के आर्टिकल को पढ़कर My Jio App se Caller Tune Kaise Lagaye सीख गए होंगे। इस लेख में माय जिओ ऐप के अलावे भी जिओ ट्यून लगाने के अन्य 3 तरीकों के बारे में बताया है। 

यदि आपको Jio Tune सेट करने में कोई प्रॉब्लम हो तो हमे कमेंट में अवश्य बताये। और हाँ!.. यह लेख आपको पसंद आया तो इसे शेयर करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post