WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Channel
Join Now
नमस्कार दोस्तों! आज हम जानेंगे, Instagram Update Kaise Karen. इंस्टाग्राम बहुत ही लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं। आज के समय मे शायद ही कोई ऐसा स्मार्टफोन युजर होगा। जो इंस्टाग्राम के बारे में नही जानता होगा। आपने भी अपने मोबाइल में Instagram App को डाउनलोड किया हैं। और उसमें अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर Post शेयर करते हैं। या इंस्टाग्राम पर Reels देखते हैं।तो आपको भी समय समय पर अपने स्मार्टफोन में इंस्टाग्राम ऐप को Update करना चाहिए। क्योंकि अपडेट करने से आपके स्मार्टफोन में इंस्टाग्राम ऐप पहले से बढ़िया चलता हैं।
Instagram Ko Update Karne Se Kya Hota Hai
इंस्टाग्राम को अपडेट करने से पहले, हमारें ब्लॉग के बहुत से पाठकों के मन मे यह प्रश्न रहता हैं। कि इंस्टाग्राम को अपडेट करने से क्या होता हैं। आखिर हमारे स्मार्टफोन में इंस्टाग्राम या किसी अन्य ऐप को अपडेट करना क्यों जरूरी हैं। तो इसका जवाब यह हैं। कि इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को बेहतरीन सुविधा प्रदान करना चाहती हैं। इसके लिए इंस्टाग्राम ऐप में मौजूद कमियों यानी Bugs को फिक्स करती रहती हैं।
ताकि इंस्टाग्राम यूजर्स को Bugs के कारण इंस्टाग्राम ऐप चलाने में कोई समस्या हो रही हो। तो वह ठीक हो जाये। साथ ही इंस्टाग्राम अपने को पहले से बेहतर करने के इंस्टाग्राम ऐप के लिए इंस्टाग्राम ऐप में नए नए फीचर्स ऐड करती रहती हैं। इंस्टाग्राम इन Fix हुए बग्स और नये नये फीचर्स को Update के जरिए यूजर्स तक पहुँचती हैं। हम अगर अपने मोबाइल में इंस्टाग्राम ऐप को अपडेट करते हैं। तो इंस्टाग्राम द्वारा लॉन्च किया गया नया नया फीचर्स भी हमारे स्मार्टफोन में डाउनलोड इंस्टाग्राम ऐप में आ जाता हैं।
Instagram Ko Update Kaise Kare
आपने भी अपने स्मार्टफोन में इंस्टाग्राम ऐप को इनस्टॉल किया हुआ हैं। लेकिन आपके मोबाइल में इंस्टाग्राम सही से काम नही कर रहा हैं। या फिर इंस्टाग्राम में कोई नया फीचर्स आया हैं। जिसका आनंद लेने के लिए आप इंस्टाग्राम ऐप को अपडेट करने चाहते हैं। तो इसके लिए आगे के स्टेप्स को फॉलो करें।
1. गूगल प्ले स्टोर ऐप खोलें।
2. अब ऊपर सर्च बार पर क्लिक करें।
3. फिर सर्च बार मे Instagram टाइप करके सर्च करें।
4. इसके बाद सर्च रिजल्ट में आपको Instagram ऐप के नीचे Unistall और Update का बटन दिखाई देगा।
5. इंस्टाग्राम ऐप को अपडेट करने के लिए Update बटन पर क्लिक करें।
बस इतना करते ही आपके स्मार्टफोन में इंस्टाग्राम ऐप अपडेट होना शुरू हो जाएगा। और कुछ ही देर में अपडेट कम्पलीट हो जायेगा।
Note :- ध्यान रहें, अगर आपको सर्च रिजल्ट में Update के स्थान पर Open का बटन मिल रहा हैं। तो इसका मतलब यह हैं, की आपके स्मार्टफोन में इंस्टाग्राम ऐप लेटेस्ट वर्शन में अपडेट किया हुआ है। ऐसे में आपको अभी Instagram को Update करने की आवश्यकता नही हैं। इसलिए आप इंस्टाग्राम के अगले अपडेट का इंतजार करें।
ये भी पढ़े: